फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शिव और सती के प्रेम ने उन्हें अमर और वंदनीय बना दिया-संत

शिव और सती के प्रेम ने उन्हें अमर और वंदनीय बना दिया-संत

Sat, 15 Jul 2017 08:43 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
शिव और सती के प्रेम ने उन्हें अमर और वंदनीय बना दिया-संत
शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला मैदान में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में संत प्रशांत प्रभु ने देवी सती की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धरती पर जिन इक्यावन स्थानों में सती के अंग कट-कटकर गिरे थे, वे ही स्थान आज शक्ति के पीठ माने जाते हैं। आज भी उन स्थानों पर सती का पूजन और उनकी उपासना होती है। शिव और सती के प्रेम ने ही उन्हें अमर और वंदनीय बना दिया है।
विज्ञापन

संत ने कहा कि राजा दक्ष प्रजापति की सभी पुत्रियां गुणवती थीं, पर दक्ष के मन में संतोष नहीं था। वे चाहते थे उनके घर में एक ऐसी पुत्री का जन्म हो, जो शक्ति-संपन्न हो। सर्व-विजयिनी हो। दक्ष ऐसी पुत्री के लिए तप करने लगे। तप करते-करते अधिक दिन बीत गए, तो भगवती आद्या ने प्रकट होकर कहा, वह तुम्हारे तप से प्रसन्न हैं और मैं स्वयं पुत्री रूप में उनके यहां जन्म लूंगी। उनका नाम होगा सती। वह सती के रूप में जन्म लेकर अपनी लीलाओं का विस्तार करेंगी। फलत: भगवती आद्या ने सती रूप में दक्ष के यहां जन्म लिया। सती दक्ष की सभी पुत्रियों में अलौकिक थीं। उन्होंने बाल्यकाल में ही कई ऐसे अलौकिक कृत्य कर दिखाए थे, जिन्हें देखकर स्वयं दक्ष को भी विस्मय की लहरों में डूब जाना पड़ा। जब सती विवाह योग्य हुई, तो दक्ष को उनके लिए वर की चिंता हुई। उन्होंने ब्रह्मा जी से परामर्श किया। ब्रह्मा जी ने कहा, सती आद्या का अवतार हैं। आद्या आदि शक्ति और शिव आदि पुरुष हैं। अत: सती के विवाह के लिए शिव ही योग्य और उचित वर हैं। दक्ष ने ब्रह्मा जी की बात मानकर सती का विवाह भगवान शिव के साथ कर दिया। सती कैलाश में जाकर भगवान शिव के साथ रहने लगीं। कथा में मुख्य रूप से श्यामा कुमार मिश्रा, रामआसरे मिश्रा, जुगुल किशोर श्रीवास्तव, विष्णु मिश्रा, विवेक त्रिवेदी ने व्यास पीठ पर शिव जी की आरती संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed