{"_id":"8c01d222fcaca8ae15f870636b7d9260","slug":"3137-students-were-in-school-milk-distribution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3137 स्कूलों में विद्यार्थियों को किया गया दूध वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3137 स्कूलों में विद्यार्थियों को किया गया दूध वितरण
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 29 Jul 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के निर्देशों पर परिषदीय स्कूलों में बुधवार को होने वाला दूध वितरण सफल रहा। तीसरे बुधवार को करीब 95 फीसदी स्कूलों में दूध वितरण किया गया।
जिले के प्राइमरी, जूनियर और सहायता प्राप्त स्कूलों एवं मदरसों को मिलाकर 3291 स्कूलों में मिड-डे मील वितरण किया जाता है। इतने ही स्कूलों में दूध का वितरण किया जाना था। शासन से आने वाली आईवीआरएस कॉल के मुताबिक जिले में 3137 स्कूलों में बच्चों को दूध पिलाया गया, जो 95 फीसदी है। इस लिहाज से जिले में दूध वितरण की योजना तीसरे बुधवार को भी कारगर साबित हुई। शासन के निर्देश पर भले ही अधिकांश स्कूलों में दूध वितरण किया गया हो, लेकिन शिक्षकों में शासन के इस आदेश को लेकर रोष व्याप्त है। दूध वितरण के लिए कन्वर्जन कास्ट न बढ़ाए जाने पर भी शिक्षकों को मलाल है।
नहीं बंटवाएंगे एमडीएम
शाहजहांपुर। नगर के वार्ड मेंबरों ने बुधवार को दूध वितरण किए जाने के मामले में हाथ खड़े कर दिए। इससे शहर के कई स्कूलों में दूध वितरण नहीं हो सका।
प्राइमरी स्कूल अपर रोटी गोदाम में वार्ड मेंबर रामखिलावन मिश्रा ने दूध वितरित न कराने की बात कहते हुए नगर शिक्षा अधिकारी को पत्र दिया। कहा कि यदि दूध वितरण का दबाव बनाया जाएगा तो वह मिड-डे मील बनवाने से ही इंकार कर देंगे। इस वजह से अपर रोटी गोदाम स्कूल में पहुंचे 78 बच्चों को दूध नहीं मिल सका।