{"_id":"5756dd534f1c1ba26e9c5131","slug":"30-hours-power-supply-in-jalalabad-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में 30 घंटे से बिजली सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलालाबाद में 30 घंटे से बिजली सप्लाई ठप
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी लाइन में आए फाल्ट के बाद कस्बे में लगातार 30 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहने से लोग भीषण गर्मी मे बेहाल हो गए। कई बार शिकायत होने के बाद भी समय रहते फाल्ट सही न हो पाने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना मजबूरी बनी हुई है। लोगों ने इस अव्यवस्था में सुधार की मांग डीएम से की है। सोमवार शाम करीब चार बजे आई आंधी के दौरान ही बिजली सप्लाई ठप हो गई। लोगों ने सोचा कि शायद रात के शेड्यूल में बिजली मिल जाएगी, लेकिन सप्लाई व्यवस्था मंगलवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। इसके चलते भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। खासकर रोजेदारों को और भी दिक्कत उठानी पड़ी जबकि नगर पालिका की वाटर सप्लाई पर निर्भर रहने वाले तमाम लोग पीने के पानी को तरस गए। विभाग के अनुसार बड़ी लाइन का तार टूट जाने के बाद यह दिक्कत पैदा हुई। यहां बताना जरूरी है कि बड़ी लाइन ही नहीं लोकल फाल्ट भी समय रहते ठीक न होने के कारण कई कई घंटे बिजली सप्लाई ठप रहना आम बात हो गई है। इसको लेकर लोगों द्वारा कई बार की गई शिकायत के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका और इस अव्यवस्था को झेलना लोगों की मजबूरी बनी हुई है। मंगलवार को यहां डीएम के समक्ष तमाम लोगों ने इस अव्यवस्था में सुधार लाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने की मांग की।
विज्ञापन