{"_id":"6a88aa9747b799ea240a6d30","slug":"30-buses-will-run-on-the-delhi-route-on-rakshabandhan-action-plan-ready-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-182340-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रक्षाबंधन पर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 30 बसें, कार्ययोजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रक्षाबंधन पर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 30 बसें, कार्ययोजना तैयार
Sat, 22 Aug 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर का रोडवेज बस अड्डा। संवाद
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के अतिरिक्त संचालन की कार्ययोजना तैयार कर ली है। दिल्ली रूट पर दस बसें बढ़ाई जाएगी। यात्रियाें की सुविधा के लिए ड्यूटी भी आवंटित कर दी गई है।
परिवहन निगम के बेड़े में 251 बसाें का संचालन होता है। इसमें 20 बसें दिल्ली रूट पर संचालित होती हैं। रक्षाबंधन पर लंबे रूट से ज्यादा सवारियां आती हैं। ऐसे में निगम ने दिल्ली मार्ग पर बसों को बढ़ाने की तैयारी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि 25 से 31 अगस्त तक रक्षाबंधन की भीड़ को देखते हुए दिल्ली रूट पर दस बसें बढ़ाएंगे। यात्रियों की संख्या और मांग के अनुसार बसों की संख्या में और वृद्धि की जा सकती है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर भी तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यहां भी बस अड्डे पर अधिकारी और कर्मचारी की ड्यूटी आवंटित की गई है, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और बसों के संचालन की व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
-- -- -- -- -
लखनऊ, हरदाेई रूट पर भी चलेगी अतिरिक्त बसें
एआरएम ने बताया कि स्थानीय रूटों पर भी परिवहन निगम विशेष तैयारी कर रहा है। लखनऊ, हरदोई, पुवायां, पलिया और गौरीफंटा मार्गों पर यात्रियों की संख्या का आकलन कर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। निगम का प्रयास है कि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।