फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   3.40 lakh looted vegetable shoot commission

सब्जी आढ़ती को गोली मार कर 3.40 लाख लूटे

Sat, 02 May 2015 11:31 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sat, 02 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
3.40 lakh looted vegetable shoot commission
शनिवार दोपहर दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने स्थानीय मंडी गेट के समीप
विज्ञापन
सब्जी आढ़ती को गोली मार कर तीन लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल आढ़ती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का महौल है।
थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी मोहम्मद इरफान की रोजा मंडी में इरफान ट्रेडिंग कंपनी के नाम से सब्जी की आढ़त है। इरफान ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे उन्होंने स्टेट बैंक की नेवाजपुर शाखा से 3.20 लाख रुपये निकाल थे। सब्जी की बिक्री के 20 हजार रुपये पहले से उनके पास थे।
बैंक से रुपये निकालने के बाद वह पैदल ही मंडी स्थित अपनी आढ़त पर आ रहे थे। सब्जीे मंडी गेट के पास ही दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दो बदमाश बाइक स्टार्ट कर खड़े रहे जबकि दो बदमाशों ने उतरकर कनपटी पर तमंचा रख दिया और बैग छीन लिया। बैग में 3.40 लाख रुपये थे। विरोध किया तो एक बदमाश ने गोली चला दी, जो उनके कूल्हे के पास लगी।
घायल इरफान ने शोर मचाया तो बदमाश हवाई फायर करते हुए भाग निकले। मंडी के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी भी दलबल के साथ मौके पर गए और घायल इरफान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। बदमाशों की घेराबंदी के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
घटनास्थल का निरीक्षण एएसपी सिटी राजेश कुमार, सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक एनडी पाठक ने किया है। इस मामले ने पीड़ित की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
------------
बदमाशों की इरफान से हुई थी हाथापाई
रोजा। शनिवार की दोपहर रोजा सब्जी मंडी के गेट के पास मो. इरफान से हुई लूट की घटना के तुरंत बाद यहां काम करने वाले अटसलिया थाना रोजा गांव के रामरतन उर्फ रतन्ने सबसे पहले पहुंचा था। घटना के प्रत्यक्षदर्र्शी रामरतन ने बताया कि घटना के समय चारों बदमाश इरफान पर तमंचा तानकर रुपये निकालने का प्रयास कर रहे थे। इस मौके पर उन लोगों की हाथापाई भी हुई। बचाव करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिस कारण वह पीछे हट गया था। शोर मचाकर मंडी से लोगों को बुलाने में लगा था, वह यह नही देख पाया था कि बदमाशों ने उसकी जेब से रुपये छीने या नहीं, लेकिन लूट का प्रयास जरूर हुआ है।
--------
लुटेरों को नहीं था पुलिस का खौफ
रोजा। मंडी पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूरी पर ही बदमाशों ने दिनदहाड़े सब्जी आढ़ती से लूट की घटना को अजांम दिया। बकौल इरफान, घटना को अंजाम देते वक्त बदमाशों ने न तो कोई हड़बड़ी दिखाई और न ही किसी तरह की जल्दबाजी में दिखे। बड़े इत्मीनान से उन्होंने बारदात को अंजाम दिया। इससे जाहिर है कि बदमाशों
को पुलिस का कोई खौफ  नहीं था। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मंडी गेट के समीप रखे खोखे बंद हो गए
सब्जी आढ़ती मो. इरफान से बदमाशों ने जिस जगह पर 3.40 लाख रुपये लूटे थे वह मंडी पुलिस चौकी से महज सौ कदम की दूरी पर है। इतना ही नही घटनास्थल के सौ मीटर के दायरे में तीन बैंक शाखाएंभी हैं। जहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। इसके अलावा दो एटीएम भी हैं। इन पर बैंकों के अपने सुरक्षा गार्ड हैं। मंडी में भी सुरक्षा गार्ड रहते हैं। इसके बावजूद बदमाश बड़े आराम से लूट करके निकल गए।
रोजा थाने से रोज ही बैंकों की चेकिंग के लिये सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इनकी निगरानी के लिए एक एसआई को लगाया जाता है। शनिवार होने के कारण बैंकों में दो बजे तक ही कामकाज। हुआ। जिस स्थान पर घटना हुई, वहां से तीनों बैक  महज सौ मीटर के दायरे में है। ऐसे में यदि यहां लगे पुलिसकर्मी सचेत रहते तो बदमाशों को आसानी से पकड़ा जा सकता था। घटना का पुलिस की चीता मोबाइल सर्विस को भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed