फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   26 thousand flags came to the head post office for tricolor in every house

Shahjahanpur News: हर घर तिरंगा के लिए प्रधान डाकघर में आए 26 हजार झंडे

Wed, 09 Aug 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
26 thousand flags came to the head post office for tricolor in every house
डाकघर से तिरंगा खरीदते लोग
- 25 रुपये में किसी भी डाकघर से खरीदकर घर पर लगा सकते हैं तिरंगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है। इसको लेकर देशभर में अभियान चलाया जाएगा। जिले में प्रत्येक घर पर तिरंगा लग सके, इसके लिए तैयारी कर ली गई। बाजार में ही नहीं डाकघरों से भी तिरंगा खरीदा जा सकेगा। डाकघरों में बिक्री के लिए 26 हजार झंडे आए हैं।
डाक अधीक्षक धर्मेश गगनेजा ने बताया कि प्रत्येक उप डाकघर में 500 और शाखा डाकघरों में 100 तिरंगा बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। जहां से कोई भी नागरिक सिर्फ 25 रुपये में झंडा खरीद सकता है। बताया कि लोग ऑनलाइन माध्यम से भी झंडा अपने घर पर मंगवा सकते हैं।
विज्ञापन

बोले कि डाक विभाग की यह कोशिश रहेगी कि पिछले वर्षों की तरह इस बार भी 15 अगस्त को कोई घर तिरंगा लहराने से अछूता न रहे। यदि किसी को थोक में झंडे चाहिए तो वो अपना मांग पत्र निकटतम डाकघर को दे सकता है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा के तहत नागरिकों को जागरूक करने के लिए डाक विभाग के सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय नंबर वन को 200 झंडे डिलीवर किए गए हैं। समस्त डाकघरों में कुल एक हजार झंडे बेचे भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed