{"_id":"67d084b6569e6bf0350ac0a4","slug":"24-processions-of-laat-saheb-will-be-taken-out-in-eight-cities-and-districts-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-139404-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शहर में आठ और जिले में निकलेंगे लाट साहब के 24 जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शहर में आठ और जिले में निकलेंगे लाट साहब के 24 जुलूस
Wed, 12 Mar 2025 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
लाल इमली चौराहा पर दहन के लिए सजाई गई होली। संवाद
शाहजहांपुर। होली पर लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर में आठ समेत जिले में 24 लाट साहब के जुलूस निकाले जाएंगे। शहर में बड़े लाट साहब के जुलूस के रूट को तीन और छोटे लाट साहब के जुलूस को तीन जोन में बांटा गया है। शहर में 221 समेत जिले में 2855 स्थलों पर होलिका दहन किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि थाना आरसी मिशन से रोजा क्षेत्र तक निकलने वाले छोटे लाट साहब का जुलूस अति संवेदनशील है। इसके रूट को चार जोन और नौ सेक्टर व 11 उप सेक्टर में बांटा गया है। छोटे लाट साहब का जुलूस एडीएम एफआर अरविंद प्रधान और एसपी सिटी संजय कुमार के निर्देशन में निकला जाएगा। बड़े लाट साहब के जुलूस रूट को तीन जोन, आठ सेक्टर और 13 उपसेक्टर में बांटा गया है।
बड़े लाट साहब का जुलूस एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय और एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी के निर्देशन में निकाला जाएगा। शहर में छोटे और बड़े लाट साहब के जुलूस के अलावा मोहल्ला हाथीथान, बहादुरगंज सब्जी मंडी, बिजलीपुरा, खिरनीबाग, बाबूजई कॉलोनी, अब्दुल्लागंज से जुलूस निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -
67 स्थानों पर बैरिकेडिंग, 20 धार्मिक स्थल ढके जाएंगे
बड़े लाट साहब के जुलूस के लिए नगर निगम ने 67 स्थानों पर बैरिकेडिंग की है। मार्ग में पड़ने वाले 20 धार्मिक स्थलों को ढक दिया गया है। छोटे लाट साहब के जुलूस में 29 स्थानों पर बैरिकेडिंग की जा रही है और 10 धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढक दिया गया है। नगर निगम की ओर से होलिका दहन स्थल के आसपास लाइट की व्यवस्था की जा रही है। होलिका दहन स्थल स्थान पर रेत डालने का काम किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 10 सीओ, 50 निरीक्षक, 200 उपनिरीक्षक, 1000 कांस्टेबल्र, एक कंपनी आरएएफ और एक कंपनी पीएसी मांगी गई है। जुलूस की निगरानी में छह ड्रोन कैमरा और 20 वीडियो कैमरामैन छतों आदि पर रिकार्डिंग के लिए लगाए जाएंगे। 150 सीसीटीवी कैमरों से जुलूस की निगरानी की जाएगी।
-- -- -- -
बड़े और छोटे लाट साहब के जुलूस के साथ शहर में निकलने वाले सभी जुलूसों के लिए सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। 13 मार्च को पुलिस लाइन में ब्रीफिंग की जाएगी।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन