फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   220 kV transmission line Soon the current run,

220केवी ट्रांसमिशन लाइन पर जल्द दौड़ेगा करंट

Sat, 05 Sep 2015 11:18 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 05 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
220 kV transmission line Soon the current run,
पॉवर कारपोरेशन के पारेषण खंड द्वारा पैना पॉवर सब स्टेशन को हरदोई से जोड़ने वाली 220 केवी लाइन बनकर तैयार हो चुकी है। भावलखेड़ा ब्लॉक के कई गांवों से होकर गुजरी इन लाइन के बनकर तैयार होने से रिलायंस थर्मल पॉवर कारखाने से हरदोई होकर ग्रिड पर बिजली भेजना आसान हो जाएगा। एक्सईएन ट्रांसमिशन ने बताया कि पैना से बरेली के दोहना पॉवर स्टेशन बिजली भेजने के लिए 220 केवी की दूसरी लाइन का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

रोजा में रिलायंस ग्रुप की 1200 मेगावाट क्षमता वाली तापीय परियोजना में बिजली उत्पादन चरणबद्ध तरीके से शुरू होने के साथ पॉवर सप्लाई ग्रिड पर भेजने के लिए नई लाइनों की जरूरत महसूस की जाने लगी थी। हालांकि, पैना के ट्रांसमिशन स्टेशन से ग्रिड पर पॉवर सप्लाई देने के लिए 220 केवी की हरदोई ब्रांच लाइन पहले से चालू हालत में है, लेकिन इस लाइन में फाल्ट होने की दशा में कई बार रिलायंस की बिजली शहर समेत जिले के ग्रामीण अंचलों की वितरण लाइनों पर दी गई।
विज्ञापन

इस स्थिति में जिले की आम जनता को भरपूर बिजली मिलती रही, लेकिन पॉवर ग्रिड को नुकसान उठाना पड़ता था। इसी स्थिति से बचने के लिए पॉवर कारपोरेशन के पारेषण खंड ने हरदोई के लिए 220 केवी क्षमता वाली नई लाइन के टॉवर खड़े करके उस पर तार बिछाने का काम पूरा कर लिया है। इसके साथ ही विभागीय एक्सईएन सुनील कुमार ने संबंधित गांवों के लोगों को ओवरहेड एचटी लाइन से एक निश्चित दूरी बनाए रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों से होकर गुजरी है ट्रांसमिशन लाइन
हरदोई ब्रांच की 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन पैना पॉवर सब स्टेशन से भावलखेड़ा ब्लॉक के गांव बरनई, सल्लिया, लधौली, नाैंगवां, भावलखेड़ा, जमालपुर, बहादुरपुर, बबौरी, जमुका, शेरपुर, अजीजपुर ओर अहमदनगर होकर हरदोई जिले की शाहाबाद तहसील की ओर गई है।



सावधानी संबंधी दिशा निर्देश: एक नजर
0 ट्रांसमिशन लाइन के टॉवरों को नहीं छुएं।
0 टॉवरों के नजदीक पशुओं को जाने से रोकें।
0 टॉवरों पर चढ़ने, तारों के पास जाने का प्रयास नहीं करें।
0 लाइन के दोनों ओर 35 मीटर तक पौधरोपण नहीं करें।
0 नियमों की अनदेखी करने वालों के बारे में सूचित करें।


मंगलवार से शुरू हो
जाएगी 220 केवी लाइन
220 केवी हरदोई ब्रांच की दूसरी ट्रांसमिशन लाइन की टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इस लाइन पर मंगलवार को पॉवर लोड डाल दिया जाएगा। इसके साथ ही बरेली के दोहना पॉवर स्टेशन के लिए 220 की नई ट्रांसमिशन लाइन का काम भी तेज करा दिया गया है। दोनों लाइनों के चालू होने से रिलायंस तापीय परियोजना की बिजली अन्य जनपदों को भेजना सुगम हो जाएगा।
-सुनील कुमार, एक्सईएन ट्रांसमिशन, पैना पॉवर स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed