{"_id":"5a8a52e44f1c1b92268bafb1","slug":"21519014628-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मयोगी श्रमिकों का सम्मान करने से होगा देश का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मयोगी श्रमिकों का सम्मान करने से होगा देश का विकास
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की केंद्रीय इकाई के उपाध्यक्ष एवं असंगठित मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा है कि देश को खुशहाली और विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए सत्ता मेें बैठे लोगों को खून-पसीना बहाने वाले श्रमिकों के हितों का संरक्षण करते हुए उन्हें सम्मान देना होगा। वह रविवार को गांधी भवन सभागार में आयोजित इंटक और मजदूर यूनियन के संयुक्त अधिवेशन को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मोदी और योगी कर्मयोगी श्रमिकों के लिए काम करें और तभी देश का सही मायने में विकास होगा। वह वक्त आ गया है कि मजदूरों को भी राजनीतिक स्तर पर सहभागिता के अवसर दिए जाएं, लेकिन इसके लिए श्रमिकों को भी अपने अधिकारों और केंद्र व प्रदेश स्तर से संचालित योजनाओं के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। मुख्य अतिथि ने कहा कि इतनी संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि यह असंगठित नहीं बल्कि वह संगठित शक्ति है जो अन्यायी वर्ग को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है।
इंटक के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने मजदूर कांग्रेस और असंगठित यूनियन के सतत संघर्ष और उससे हासिल उपलब्धियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि श्रम विभाग के माध्यम से तमाम श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया गया, लेकिन जिले में मनरेगा योजना को अधिक लाभकारी बनाए जाने की जरूरत है। कांग्रेस नेता अशफाक उल्ला खां ने शहीद के संघर्ष से ओतप्रोत संस्मरण सुनाकर श्रमिकों में जोश का संचार किया। इस अवसर पर असंगठित मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष मो. खुर्शीद, ओसीएफ वर्कर्स यूनियन के महासचिव इकरार हुसैन, शान मोहम्मद, जुल्फिकार, जनरैल सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह और उनके साथ आए सतीश मेहता आदि अन्य अतिथि श्रमिक नेताओं का विभिन्न स्थानों पर रैलियों के माध्यम से जोरदार स्वागत किया गया। महिला प्रकोष्ठ की आशा देवी मो. जुल्फिकार, राजीव शर्मा ने स्वागत किया बाद में शहीद अशफाक उल्ला की मजार पर फूल चढ़ाए। अधिवेशन स्थल पर शरद राही, केके खुराना, मो. खुर्शीद, आफताब अहमद आदि ने अतिथियों को शाल ओढ़ाकर उन्हें बैज लगाए। व्यवस्था में राधेश्याम, रामपाल, शांति स्वरूप, फरमान अली, मनोज सिंह आदि का सहयोग रहा।