फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ब्लॉक के चलते रास्ते में खड़ी रहीं जननायक, सियालह

ब्लॉक के चलते रास्ते में खड़ी रहीं जननायक, सियालह

Mon, 29 Jan 2018 10:00 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक के चलते रास्ते में खड़ी रहीं जननायक, सियालह
शाहजहांपुर। ट्रैक मरम्मत के लिए अप लाइन पर ब्लॉक के चलते रविवार को रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर को रोजा जंक्शन से वापस कर दिया गया। इसके अलावा जननायक और सियालदह एक्सप्रेस को रास्ते में रोक दिया गया। ब्लॉक की वजह से आधा दर्जन रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं। ट्रैक मरम्मत का काम पहले तो शाहजहांपुर यार्ड में होना था। बाद में इसे बढ़ाकर बनथरा तक कर दिया गया था।
विज्ञापन

रेल पथ विभाग की ओर से शनिवार को ट्रैक मरम्मत के लिए ढाई घंटे का ब्लॉक मांगा गया था। ब्लॉक के दौरान यार्ड में अप लाइन के प्वाइंट नंबर 86 पर मरम्मत का काम होना था। रविवार को दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक के लिए ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के दौरान अप 15211 जननायक और 13151 सियालदह एक्सप्रेस को रास्ते में रोक दिया गया। अप 55045 सीतापुर कैंट-शाहजहांपुर पैसेंजर को रोजा जंक्शन से वापस कर दिया गया। रविवार को यह ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन नहीं पहुंची। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी के मुताबिक ट्रैक मरम्मत का काम पहले सिर्फ यार्ड में होना था। बाद में इसे बढ़ाकर बंथरा तक कर दिया गया। ब्लॉक के चलते अप लाइन की करीब आधा दर्जन रेलगाडिय़ां प्रभावित हुई। ब्लॉक खत्म होने के बाद कॉशन लेकर रेलगाड़ियों का गुजारा गया। इस दौरान रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed