{"_id":"5a1b05e94f1c1b70548bfbbd","slug":"21511720425-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी के पति समेत 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी के पति समेत 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नगर पंचायत मीरानपुर कटरा से भाजपा प्रत्याशी कमला गुप्ता के देवर ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता ने सपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पति पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता समेत 14 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह समर्थकों के साथ काशीनाथ मिल से वापस लौट रहे थे। रास्ते में सपा प्रत्याशी के पति ने अपने साथियों के साथ घेर लिया। जान से मारने की नीयत से फायर भी किया।
भाजपा प्रत्याशी कमला गुप्ता के ब्लॉक प्रमुख देवर नरेंद्र गुप्ता की तहरीर पर थाना पुलिस ने सपा प्रत्याशी रेखा गुप्ता के पति पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता समेत सिद्धार्थ गुप्ता, चितवन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, बृजेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, शेखर गुप्ता निवासी वंगशान, पंकज गुप्ता, राजन गुप्ता, राहुल गुप्ता, हरिशंकर सैनी, अनूप अग्रवाल, कुशाग्र गुप्ता, रजत गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। इधर, कस्बे में इस मामले को लेकर रविवार को काफी चर्चा रही। रविवार को मतदान के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच किसी टकराव के अंदेशा को लेकर पुलिस ने एहतियात से काम लिया। संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए।