{"_id":"5a695d7a4f1c1ba1268b649c","slug":"201516854650-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार में चार मेडिकल स्टोरों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार में चार मेडिकल स्टोरों पर छापा
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खुटार में चार मेडिकल स्टोर से लिए गये सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। औषधि निरीक्षकों की टीम ने बुधवार को नगर में चार मेडिकल स्टोर पर जांच कर दवाओं के सैंपल लिए। सैंपल की जांच कराए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बरेली की ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा, नवनीत कुमार, शाहजहांपुर के डीआई देशबंधु विमल, पीलीभीत की डीआई बबिता रानी ने बुधवार को खुटार मेें संयुक्त रूप से मेडिकल स्टारों पर पहुंचकर जांच की। टीम ने नगर के हरदेव मेडिकल स्टोर से दो मनसा मेडिकल स्टोर से दो और अयूब मेडिकल स्टोर और मंसूरी मेडिकल स्टोर से दवाओं का एक एक सैंपल लिया। डीआई देशबंधु विमल ने बताया कि दवाओं के सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। मेडिकल स्टोरों पर छापे की सूचना मिलते ही नगर के कई मेडिकल स्टोर स्वामी दुकानें बंद कर खिसक लिए, इस कारण अन्य मेडिकल स्टोरों पर जांच नहीं हो सकी। निरीक्षण के चलते नगर के अलावा गांव रामपुर कलां, नरौठा देवीदास, बाबा चौराहा आदि में भी मेडिकल स्टोर बंद रहे।