फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आवास विकास और टाउनहाल क्षेत्र में घंटों ठप रही बिजली सप्लाई

आवास विकास और टाउनहाल क्षेत्र में घंटों ठप रही बिजली सप्लाई

Wed, 24 Jan 2018 10:00 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
आवास विकास और टाउनहाल क्षेत्र में घंटों ठप रही बिजली सप्लाई
आवास विकास और टाउनहाल क्षेत्र में घंटों ठप रही बिजली सप्लाई
विज्ञापन

नए फीडर की लाइन का कार्य पूरा, दो दिन बाद जुड़ेंगे केबिल कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। दो दिन के अवकाश के बाद गोविंदगंज सब स्टेशन से नए फीडर की 11 केवी लाइन तैयार करने का काम मंगलवार को सुबह दस बजे से फिर शुरू हो गया। इस दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना टालने के लिए टाउनहॉल और आवास विकास फीडर दो से सात घंटे तक बंद रखे गए। इस कारण दोनों फीडरों से जुड़े करीब सात हजार घरों और प्रतिष्ठानों को सुबह से शाम तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
टाउनहॉल और आवास विकास फीडरों पर बिजली लोड कम करने के लिए गोविंदगंज सब स्टेशन से लेकर लाल इमली चौराहे के आगे पीली मस्जिद तक दोनों वर्तमान फीडरों के समानान्तर नए फीडर की लाइन का निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से एक सप्ताह पहले शुरू किया गया था। बीच में अवकाश के कारण दो दिन काम रोकना पड़ा। मंगलवार को इसी फीडर पर अवशेष कार्य के लिए सुबह दस बजे से आवास विकास और टाउनहॉल क्षेत्र की बिजली सप्लाई रोक दी गई। हालांकि, टाउनहॉल फीडर दो घंटे बाद चालू कर दिया गया, लेकिन आवास विकास फीडर शाम चार बजे तक बंद रखा गया।
विज्ञापन

इस वजह से लाल इमली चौराहा, ईदगाह रोड, आवास विकास कालोनी, पीली मस्जिद, मालगोदाम रोड आदि क्षेत्रों के लोगों को दिन भर बिजली को तरसना पड़ा। इस दौरान तमाम घरों में छतों पर रखीं पानी की टंकियां खाली हो जाने से इन इलाकों के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा ने बताया कि लाइन का काम पूरा होने के बाद अब उसे शहरी पॉवर नेटवर्क से जोड़कर बिजली लोड डाला जाना है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को देर शाम मौसम की खराबी और बुधवार को यूपी दिवस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए नए फीडर पर केबिल कनेक्शन का काम बृहस्पतिवार को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed