फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खौलती रस भरी कड़ाही में गिरकर मजदूर की मौत

खौलती रस भरी कड़ाही में गिरकर मजदूर की मौत

Wed, 22 Nov 2017 06:10 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
खौलती रस भरी कड़ाही में गिरकर मजदूर की मौत
शाहजहांपुर/निगोही। थाना निगोही क्षेत्र के गांव पतराजपुर में मंगलवार देर शाम कोल्हू पर रस भरी खौलती कड़ाही में मजदूर गिर गया। उसे गंभीर रूप से झुलसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने बुधवार तड़के चार बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि मजदूरी के रुपये मांगने के विवाद में उसे कड़ाही में धक्का देकर मालिक ने गिरा दिया। मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पीलीभीत क्षेत्र के थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव चठिया हिलगी निवासी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा इंद्रपाल, निगोही के गांव पतराजपुर में गजेंद्र शर्मा के कोल्हू पर काम करता था। मंगलवार शाम लगभग सात बजे बेटे ने कोल्हू मालिक से मजदूरी मांगी थी। आरोप है कि कोल्हू मालिक ने रुपये नहीं दिए और बेटे को गालियां देने लगे। विरोध करने पर बेटे को लात-घूंसों व डंडे से पिटाई कर दी और खौलती रस भरी कड़ाही में बेटे को धक्का दे दिया। इसमें वह बुरी तरह से झुलस गया। जैसे-तैसे उसे खौलती कड़ाही से निकाला गया। साथी मजदूर उसे लेकर निगोही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां से उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसने बुधवार तड़के चार बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

- इंद्रपाल की मौत खौलती हुई रस भरी कड़ाही में गिर कर झुलसने के बाद हुई है। परिवार के लोग आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामीनाथ, थानाध्यक्ष, निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed