{"_id":"59fc71cf4f1c1bc1678b8f51","slug":"201509716431-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, छह घायल
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में भी तीन की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल से बरेली और लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी किराना व्यापारी 56 वर्षीय वीरेंद्रपाल बृहस्पतिवार पत्नी गुड्डो देवी व रिश्तेदार 45 वर्षीय नरेश और नरेश की पत्नी मंजू, लोधीपुर निवासी 28 वर्षीय रिंकू को लेकर अपने साले के बेटे की बेटी की गोद भराई की रस्म अदायगी में कानपुर गए थे। वहां से सभी लोग देर शाम को क्वालिस गाड़ी से चल दिए। रात लगभग दस बजे क्वालिस थाना कांट के गांव जरावन के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने क्वालिस में टक्कर मार दी। इससे क्वालिस पलट गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्वालिस से सभी घायलों को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां डॉक्टर ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
इधर, मिर्जापुर में गांव तरसौरा खेड़ा के पास बृहस्पतिवार रात नौ बजे ईंट भरी ट्रॉली गायों के झुंड को बचाने के चक्कर में पलट गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार बिहार प्रांत के मधेपुरा जिले के रायभीर खाप टोला के बार्ड संख्या 12 निवासी 32 वर्षीय कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र विद्यानंद शर्मा की ट्राली के नीचे दबकर मौत हो गई। वह अपने मौसेरे भाई अजय कुमार के साथ ईंट पहुंचाने तरसौरा खेड़ा से ग्राम नरौरा जा रहा था। हादसे में घायल होने के बाद उसने देर रात जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा मोहम्मदी रोड पर बृहस्पतिवार रात हुए हादसे में लखीमपुर खीरी के गांव मोहम्मदाबाद निवासी 26 वर्षीय श्यामलाल की मौत हो गई। वह कुंभी चीनी मिल में मजदूर था। बृहस्पतिवार रात वह बाइक से अपने गांव के ही प्रदीप व रामभरोसे के साथ अपने गांव लौट रहा था। मोहम्मदी क्षेत्र में उसकी बाइक को बृहस्पतिवार रात 10:30 बजे मैजिक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया। श्यामलाल की छह माह पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत से पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना कांट के गांव गुरथना निवासी 65 वर्षीय बाबूराम शुक्रवार शाम 3.30 बजे कांट-जलालाबाद रोड पार करके बाइक से खेत देखने जा रहे थे, तभी जलालाबाद की ओर से आए बाइक सवार ने बाबूराम की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल होने के कुछ देर बाद उनकी सांसें थम गईं।