फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   स्कूलों की छापामारी रोकने को दिया धरना

स्कूलों की छापामारी रोकने को दिया धरना

Wed, 26 Jul 2017 06:26 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों की छापामारी रोकने को दिया धरना
शाहजहांपुर। अशासकीय विद्यालय बेसिक शिक्षक महासभा ने स्कूलों में किए जा रहे निरीक्षण के विरोध में बीएसए कार्यालय के समक्ष धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को दिया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष वीरेश कुमार शर्मा और प्रदेश महासचिव मुनीश सिंह परिहार के नेतृत्व में अशासकीय विद्यालय महासभा के सदस्यों ने स्कूलों के खिलाफ चलाई जा रही छापामार कार्रवाई को रोकने समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया। धरना के बाद स्कूल संचालक कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां सिटी मजिस्ट्रेट को नौ सूत्री ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में छापामार अभियान स्थगित करने, मान्यता के लिए लंबित पत्रावलियों का निस्तारण कराने, जीविकोपार्जन मानदेय दिए जाने, मान्यता के लिए बंधक राष्ट्रीय बचत पत्रों का ब्याज दिलाने, छात्रवृत्ति योजना पुन: लागू करने, अस्थाई मान्यता के तीन वर्ष के बाद स्वत: स्थाई मान्यता देने, शैक्षिक सत्र जुलाई से ही आरंभ किए जाने तथा परिषदीय स्कूलों की भांति मान्यता प्राप्त स्कूलों में बाल अधिकार लागू किए जाने आदि मांगें शामिल की गई हैं। धरना में राजेश शर्मा, संजेश कुमार शर्मा, मुकेश यादव, रूपकमल यादव, राजीव शर्मा, अरविंद वर्मा, सीपी सिंह, रामनाथ, अभय कुमार शर्मा, ओमेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, यशपाल वर्मा, अवधेश कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed