फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शहीद रोशन सिंह के गांव को बनाएं पर्यटन स्थल

शहीद रोशन सिंह के गांव को बनाएं पर्यटन स्थल

Tue, 13 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
शहीद रोशन सिंह के गांव को बनाएं पर्यटन स्थल
शाहजहांपुर। कटरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सरकार से काकोरी कांड के शहीद रोशन सिंह के पैतृक गांव नवादा दरोबस्त को पर्यटन स्थल का दर्जा प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने शहीद गांव में विकास की अहमियत बर्ताई और नदियों की बहुलता वाले तटवर्ती गांवों में जमीनों पर अवैध कब्जों की समस्या को भी उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहीद रोशन सिंह हमारे युवाओं के आदर्श हैं। उनके जीवन मूल्यों को युवा वर्ग आत्मसात कर सके। इसके लिए जरूरी है कि शहीद के गांव को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाए। विधायक प्रिंस ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र कटरी प्रभावित और तीन नदियों से घिरा होेने से तमाम जगह नदियों की छोड़ी जमीन पर अवैध कब्जे हो रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक ने सदन को बताया कि बाहुबली और पिछली सरकारों में सत्ता की हनक रखने वालों के 50 फीसदी कब्जे खाली कराए जा चुके हैं। अन्य कब्जे भी जल्द हट जाएंगे। उन्होंने नदियों के तटवर्ती क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए सरकार से समसीपुर घाट और भुंडी घाट पर पुल बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed