{"_id":"6a48122625cfa3fa120b2721","slug":"2000-syringes-found-in-chc-distribution-shown-a-day-later-stock-recorded-was-nil-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-177952-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सीएचसी में मिलीं 2000 सिरिंज... एक दिन बाद का वितरण दिखा स्टॉक दर्ज था निल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सीएचसी में मिलीं 2000 सिरिंज... एक दिन बाद का वितरण दिखा स्टॉक दर्ज था निल
विज्ञापन
पुवायां सीएचसी पर स्टॉक निल दिखाकर रखी गई सिरिंज देखते एसडीएम। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदानंद सरोज ने शुक्रवार को पुवायां सीएचसी का औचक निरीक्षण किया तो कई खामियां मिलीं। तीन जुलाई को किए गए निरीक्षण में एसडीएम यह देखकर चकित रह गए कि चार जुलाई को सिरिंज का वितरण दिखाकर स्टॉक निल दिखा दिया गया था, जबकि मौके पर दो हजार सिरिंज स्टॉक में थीं। इसी तरह सेनटरी पैड वितरण में भी धांधली के संकेत मिले।
सीएचसी पर डॉक्टर के मरीजों को देखते समय सामने बैठकर एक मेडिकल स्टोर स्वामी के दवाओं का पर्चा लिखे जाने का बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीएम ने एसडीएम को सीएचसी की जांच के निर्देश दिए थे।
एसडीएम शुक्रवार दोपहर 12:40 पर सीएचसी पहुंचे और 02:45 बजे तक सीएचसी और महिला विंग में गहनता से जांच की। जिस डॉक्टर के पास मेडिकल स्टोर स्वामी बैठा दवाएं लिख रहा था, उन्होंने एसडीएम को बताया कि वह मेडिकल स्टोर स्वामी को नहीं जानते। मेडिकल स्टोर स्वामी क्यों बैठा था, डॉक्टर इसका जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक डाॅ. नरेंद्रपाल नदारद मिले। जानकारी पर पता लगा कि फील्ड में गए हैं लेकिन लगभग ढाई घंटे तक एसडीएम के अस्पताल में रहने के बावजूद वह नहीं पहुंचे। कई कर्मचारी भी रजिस्टर में हाजिरी लगाकर अस्पताल से लापता थे। जानकारी पर हर कर्मचारी के लिए एक ही जवाब मिला कि फील्ड में गए हैं। दवा वितरण कक्ष में कोई फार्मासिस्ट नहीं मिला, यहां ट्रेनी फार्मासिस्ट दवाइयां बांट रहा था तो महिला विंग में प्रधानमंत्री जन औषधि मेडिकल स्टोर भी बंद मिला।
--
तीन जुलाई को दिखा दिया चार जुलाई में वितरण
एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टर चेक किया तो पता चला कि दो जुलाई को सीएचसी पर दो हजार सिरिंज प्राप्त हुईं थीं। तीन जुलाई को मुआयने के समय स्टॉक रजिस्टर में दर्ज मिला कि चार जुलाई को कई एएनएम को सिरिंज वितरित कर दी गईं हैं। स्टॉक रजिस्टर में सिरिंज निल लिखी मिलीं, जबकि मौके पर दो हजार सिरिंज रखी थीं। एसडीएम ने घपले की आशंका में मामले की व्यापक जांच कराने की बात कही।
--
सेनेटरी पैड वितरण में भी घपले की आशंका
दर्ज मिला कि पुराने रजिस्टर से एक अप्रैल को नए रजिस्टर में दर्ज करते समय स्टॉक में 90 हजार सेनेटरी पैड थे। 17 अप्रैल को 24750 पैड और प्राप्त हुए। कुल 114750 सेनेटरी पैड में स्टाफ नर्स अंजू रानी को दो अप्रैल और 21 अप्रैल को 20808 और स्टाफ नर्स नीलम को चार अप्रैल और नौ मई को 93942 सेनेटरी पैड देकर स्टॉक निल दर्ज दिखा दिया गया। अंजूरानी ने तीन कॉलेजों में 4125 सेनेटरी पैड देने का विवरण दर्ज कराया था, लेकिन नीलम की ओर से वितरण की जिक्र नहीं मिला। एसडीएम के पूछताछ कराने पर पुवायां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके यहां केवल 40 छात्राएं हैं। एसडीएम ने वितरण की पूरी जांच कराने की बात कही है।
--
पोलियो अभियान में छह जुलाई तक दर्ज कर दी हाजिरी
स्वास्थ्यकर्मी गिरजेश गुप्ता, जितेंद्र गौतम और सुनील कुमार की ड्यूटी पल्स पाेलियो अभियान में लगी है। तीन जुलाई को निरीक्षण में तीनों कर्मचारियों ने छह जुलाई तक के कॉलम में हस्ताक्षर कर रखे थे। एसडीएम ने कहा कि एडवांस में हस्ताक्षर करने के मामले की भी जांच होगी।
-- -
डीएम के निर्देश पर सीएचसी की जांच की गई है। उपस्थित रजिस्टर में तीन दिन आगे तक के हस्ताक्षर किए गए मिले हैं। सेनेटरी पैड, सिरिंज वितरण के मामले की जांच कराई जाएगी। मेडिकल स्टोर स्वामी के दवाएं लिखने के मामले में संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। डीएम के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां