फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बैंक अफसरों की हड़ताल, 60 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

बैंक अफसरों की हड़ताल, 60 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

Fri, 21 Dec 2018 07:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
बैंक अफसरों की हड़ताल, 60 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

विज्ञापन
बैंक अफसरों की हड़ताल, 60 करोड़ का लेन-देन प्रभावित

शाहजहांपुर। ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स कंफडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर शुक्रवार को जिले के बैंक अफसर एक दिन के लिए हड़ताल पर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की सभी बैंकों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। हड़ताल से से 60 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन नहीं हो सका। बैंकों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। बैंक अधिकारियों की हड़ताल के बीच कर्मचारी भी काम करते हुए नजर नहीं आए। इस दौरान ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स कंफडरेशन के जिला मंत्री अचल कुमार मेहरोत्रा के नेतृत्व में बैंक अधिकारियों ने मांगों के समर्थन में एसबीआई टाउन हाल शाखा पर प्रदर्शन किया।
बैंक अधिकारी वेतन समझौते की त्रुटियों और वेतन पुनरीक्षण समेत कई मांगों को लेकर आंदोलित हैं। इंडियन बैंक एसोसिएशन और ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स कंफडरेशन के बीच हुए समझौते की शर्तों को भी पूरा नहीं किया गया। वेतन समझौता की त्रुर्टियों के खिलाफ शुक्रवार को बैंक अधिकारी एक दिन की हड़ताल पर रहे। जिले भर की सार्वजनिक क्षेत्र की 32 बैंकों के अधिकारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया। बैंकों में काम-काज ठप रहने से लेन-देन भी नहीं हो सका। हालांकि, एटीएम ने लोगों का साथ दिया। ज्यादातर एटीएम बृहस्पतिवार को ही रिफिल किए गए थे। हड़ताल के दौरान एसबीआई टाउन हाल पर प्रदर्शन करने वालों में राजीव खन्ना, उमेश गुप्ता, राजीव कुमार, अनुराग खन्ना, रीतेश श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

--------
सोमवार से होगा बैंकों में कामकाज
शुक्रवार को बैंक अधिकारियों की हड़ताल से बैंकों में लेन-देन नहीं हो सका। शनिवार और रविवार को बैंकों का अवकाश रहने की वजह से काम ठप रहेगा। अब बैंकों में सोमवार से ही काम शुरू होगा। लगातार तीन दिन काम ठप रहने का असर सोमवार को बैंकों में देखने को मिलेगा। इस दौरान बैंकों में आम दिनों से कहीं ज्यादा भीड़ भीड़ रहेगी। एसडीएम चंद्रशेखर जोशी का कहना है कि हड़ताल से ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। निजी बैंकों में रोज की तरह काम होता रहा। सोमवार को भी किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed