फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जमीन पर कब्जा दिलाने को महिलाओं ने किया प्रदर्शन

जमीन पर कब्जा दिलाने को महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 17 Dec 2018 05:55 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर कब्जा दिलाने को महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जमीन पर कब्जा दिलाने को महिलाओं का प्रदर्शन

शाहजहांपुर। सदर तहसील के गांव शहामतगंज गौंटिया के कुछ ग्रामीणों की पड़ोस स्थित ग्राम पंचायत पथवारी की जमीन पर एक दबंग ने ट्रैक्टर से जुताई कराकर कब्जा कर लिया और अब वहां प्लाटिंग करने की तैयारी कर रहा है। जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर उसने जान की धमकी देकर ग्रामीणों को भगा दिया। थाना स्तर पर कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने परिवार की महिलाओं को साथ लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर कब्जा दिलाने के साथ विपक्षियों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

शहामतगंज गौंटिया निवासी राजबेटी, मीरा देवी, रामवती, पानी कुमारी, ऊषा पाल, कलावती आदि ने बताया कि गांव के एक असरदार व्यक्ति ने गांव के बाहर जलालनगर बाहरी चुंगी के पास एक अन्य व्यक्ति से प्लाटिंग के लिए कुछ जमीन खरीदी, लेकिन बैनामा की आड़ मेें दबंग ने पथवारी ग्राम समाज और खलिहान की जमीन उनसे जबरन खाली कराकर उसे भी ट्रैक्टर से जोत लिया। विरोध करने पर धमकाए जाने से गांव में कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उधर, सेहरामऊ दक्षिणी के गांव पसियानी निवासी रामगुनी ने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर 40 वर्ष पहले पिता को पट्टे पर मिली आवासीय जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार की है। रामगुनी के अनुसार दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी जमीन पर अपना कूड़ा डालकर उस पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed