फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हनुमतधाम के पास विकसित किया जाएगा सेल्फी प्वाइंट

हनुमतधाम के पास विकसित किया जाएगा सेल्फी प्वाइंट

Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
हनुमतधाम के पास विकसित किया जाएगा सेल्फी प्वाइंट

विज्ञापन

हनुमतधाम के पास विकसित किया जाएगा सेल्फी प्वाइंट

शाहजहांपुर। महानगर की पहचान बने हनुमतधाम और आसपास के इलाके की खूबसूरती में जल्द इजाफा होगा। हनुमतधाम और इस इलाके में खन्नौत नदी के आस-पास बने डंपिंग ग्राउंड को खत्म करने के साथ सेल्फी प्वाइंट विकसित किया जाएगा। महानगर में जगह-जगह प्लाट में भी कूड़ा डालने पर सख्ती से पाबंदी लगाई जाएगी। ऐसे प्लाटों का चिन्हीकरण शुरू कर दिया गया है। प्लाट स्वामियों को नोटिस देकर बाउंड्री उठवाने को कहा जाएगा। ऐसा न करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। डीएम अमृत त्रिपाठी ने इस संबंध में नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह को निर्देश दिए हैं।
ककरा कलां में कूड़ा निस्तारण प्लांट के बाद हनुमतधाम के सुंदरीकरण और यहां सेल्फी प्वाइंट विकसित करने को भी मंजूरी मिल गई है। खन्नौत नदी पर हनुमतधाम के पास डंपिंग ग्राउंड को खत्म करके यहां सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। सेल्फी प्वाइंट का रास्ता साफ होने के बाद नगर निगम इसके लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने में जुट गया है। सेल्फी प्वाइंट बनाने के साथ आसपास के इलाके का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। इसमें सड़कों का चौड़ीकरण भी शामिल है। खास बात यह है कि रात और दिन में सेल्फी प्वाइंट के दृश्य आकर्षित करने वाले होंगे। यहां खास तरह की लाइटिंग भी की जाएगी। खन्नौत नदी किनारे बनाए जाने वाले इस सेल्फी प्वाइंट पर लोगों के बैठने के साथ इस तरह की व्यवस्था की जाएगी कि सेल्फी लेने पर हनुमतधाम समेत पूरा प्वाइंट कैमरे में कैद हो जाए।
विज्ञापन

------
वर्जन-
कूड़ा निस्तारण प्लांट चालू होने से जगह-जगह डंपिंग ग्राउंड की समस्या खत्म हो जाएगी। हनुमतधाम के पास खन्नौत किनारे डंपिंग ग्राउंड को सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित करने को मंजूरी मिल गई है। इस पर काम जल्द चालू करा दिया जाएगा। महानगर के जिन प्लॉट में कूड़ा डाला जाता है उनका भी चिह्निकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमृत त्रिपाठी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed