{"_id":"5bd9ae96bdec22276562383c","slug":"191540992662-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान एक्सप्रेस का इंजन फेल, 45 मिनट खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान एक्सप्रेस का इंजन फेल, 45 मिनट खड़ी रही
Updated Wed, 31 Oct 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर-धनबाद के बीच चलने वाली किसान एक्सप्रेस के यात्रियों को बुधवार को परेशानी उठानी पड़ी। एक्सप्रेस का इंजन फेल होने की वजह से यह रोजा जंक्शन पर करीब 45 मिनट खड़ी रही। इंजन बदलने के बाद किसान एक्सप्रेस को लखनऊ की ओर रवाना किया गया।
दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही डाउन-13308 किसान एक्सप्रेस बरेली से शाहजहांपुर की ओर आ रही थी। रास्ते में ट्रेन के इंजन की पॉवर फेल हो गई। लोको पायलट ने इस बारे में कंट्रोल को सूचना दी। कंट्रोल से ट्रेन को रोजा जंक्शन तक ले जाने का निर्देश मिला। ट्रेन दोपहर करीब 1:05 बजे रोजा जंक्शन पहुंची। यहां ट्रेन को स्टॉप देने के बाद इंजन बदला गया। करीब 45 मिनट के बाद 1:50 बजे ट्रेन को यहां से लखनऊ की ओर रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।