फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसों में महिला टीचर सहित सात लोग घायल

सड़क हादसों में महिला टीचर सहित सात लोग घायल

Sun, 11 Mar 2018 06:48 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला टीचर सहित सात लोग घायल
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में प्राइवेट स्कूल की टीचर सहित सात लोग घायल हो गए। पांच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज निवासी विनोद मिश्रा की 20 वर्षीय बेटी दीप्ति मिश्रा थाना पुवायां क्षेत्र के गांव पटई स्थित रामभरोसे लाल जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाती हैं और पटई में ही चाचा अवधेश मिश्रा के घर रहती हैं। रविवार को दीप्ति पिता के साथ बाइक पर बैठकर कलान जा रही थी। सुबह करीब दस बजे बाइक जैसे ही थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जरियनपुर के पास पहुंची, तभी पीछे से आए ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक से गिरकर दीप्ति घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कांट मदनापुर रोड पर 11 बजे साबिर के ईट भट्ठा के पास दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। इसमें थाना कांट क्षेत्र के गांव जमौर निवासी 25 वर्षीय धीर सिंह घायल हो गया। दूसरे बाइक चालक को मामूली चोट आई। धीर सिंह थाना तिलहर क्षेत्र के गांव पिथना से अपनी बहन प्रीती के घर से बाइक से अकेले लौट रहा था। उधर, मोहम्मदी रोड पर सुबह नौ बजे थाना पसगवां क्षेत्र के गांव धरमइया के पास अचानक टेंपो पलट गया। इसमें लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव वैदा निवासी जरदार की पत्नी 40 वर्षीय तबस्सुम घायल हो गईं। इधर, थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चांदापुर निवासी 22 वर्षीय सत्यपाल की बाइक शनिवार रात आठ बजे नहरी पटरी पर गांव सरौरा के पास साइकिल सवार होमगार्ड को बचाने के पलट गई। इस हादसे में सत्यपाल घायल हो गया। वह अकेले बाइक से साइकिल रिपेयरिंग का सामान लेकर शहर आ रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। सत्यपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में शनिवार रात 2:30 बजे हरदोई रोड पर कंटेनर सामने चल रहे ट्रक में अचानक पीछे से घुस गया। इससे कैंटर चालक मेरठ के किठोर निवासी 40 वर्षीय महबूब अली घायल हो गए। साथ कैंटर मालिक राशिद को मामूली चोटें आईं हैं। यह दोनों लोग कंटेनर हरदोई से खाली करके शाहजहांपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed