{"_id":"6286a0639916d82c95243192","slug":"19-players-selected-in-district-level-trial-shahjahanpur-news-bly485450766","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट अंडर-19ः जिला स्तरीय ट्रायल में 19 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट अंडर-19ः जिला स्तरीय ट्रायल में 19 खिलाड़ियों का चयन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट-जलालाबाद रोड स्थित पिपरौला फैक्टरी के खेल मैदान में हुए क्रिकेट के अंडर-19 के जिला स्तरीय ट्रायल में 19 खिलाड़ियों का चयन किया गया। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने चयनित खिलाड़ियों के नामों की सूची जारी कर दी है। चयन हुए खिलाड़ियों की टीम बुधवार को बरेली में पहुंचेगी। यहां बरेली और शाहजहांपुर के बीच मैच होगा। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद ही खिलाड़ियों को आगे का सफर तय करने का मौका मिलेगा।
जनपदीय ट्रायल के लिए महिला खिलाड़ियों समेत 240 ने आवेदन किया था। 11 व 12 मई को यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ता केके कनौजिया की निगरानी में ट्रायल हुए। प्रदर्शन के आधार पर 30 खिलाड़ियों का चयन किया था। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आनंद पाठक ने चयनित खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर प्रदर्शन आंकने के लिए पुवायां में मैच कराया।
खिलाड़ियों का स्कोर बोर्ड मुख्य चयनकर्ता केके कनौजिया के पास भेजा गया। जहां से 19 खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लग गई है। आनंद पाठक ने बताया कि बल्लेबाज अपूर्व भदौरिया, आलोक ठाकुर, अंकित शुक्ला, अनुज सक्सेना, अमित शर्मा, आदित्य राज मिश्रा, विकेटकीपर आशुतोष, आकाश, गेंदबाज, आकाश गुप्ता, रितेश यादव, आशीष यादव, आशीष कुमार, अभिषेक पाल, विपिन, अनुभव मिश्रा, नितेश कुमार को टीम में रखा गया। इनके अलावा शिखर प्रताप सिंह, उत्कर्ष वाजपेई और मनु गुप्ता को स्टैंडवाई में रखा गया।
विज्ञापन
आज होगा बरेली से मुकाबला
अंडर-19 के लिए चयनित खिलाड़ियों का शुक्रवार को बरेली से मुकाबला होगा। मंडल स्तर पर बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर दूसरे मंडलों से मैच कराकर बेहतर प्रदर्शन करने वालों को चुना जाएगा। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आनंद पाठक ने बताया कि पूरी यूपी से 60 से 70 खिलाड़ियों का चयन कर अंडर-19 का कैंप कराया जाएगा। इसलिए खिलाड़ियों को प्रत्येक मैच में अपना अच्छा प्रदर्शन करना होगा।