{"_id":"5c5efcf5bdec22738f51fb7d","slug":"181549729013-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म नहीं होगा तीन तलाक पर कानून: कृष्णा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म नहीं होगा तीन तलाक पर कानून: कृष्णा राज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज ने कहा कि तीन तलाक पर कानून खत्म नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विवाह एक बंधन है, कोई समझौता नहीं जो जब मन में आया तोड़ दिया। तीन तलाक कानून से मुस्लिम बहनों को अधिकार मिले हैं।
शनिवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों के शिलान्याय के बाद वह मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि फिर से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बन रहे हैं। कांग्रेस सत्ता में ही नहीं आ रही। तीन तलाक कानून बनने से करोड़ों मुस्लिम महिलाओं का भविष्य सुरक्षित हो गया है। ऐसे ही तलाक देकर उनको घर से नहीं निकाला जा सकेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिना सोचे कुछ भी बोल देते हैं। तीन तलाक पर कानून पर भी वह बिना सोचे समझे बयान दे रहे हैं। राहुल गांधी कुछ भी बोल देते हैं। उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कर रहा है। जनता ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को देश की कमान सौंपने का मन बना लिया है।