फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सुरालीजनों पर पुत्री की हत्या का लगाया आरोप,दी तहरीर

सुरालीजनों पर पुत्री की हत्या का लगाया आरोप,दी तहरीर

Mon, 07 Jan 2019 05:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
सुरालीजनों पर पुत्री की हत्या का लगाया आरोप,दी तहरीर
ससुरालीजनों पर पुत्री की हत्या का आरोप, दी तहरीर
विज्ञापन


पुवायां(शाहजहांपुर)। एक व्यक्ति ने दामाद पर और उसके परिवार के लोगों पर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम भी करा चुकी है।
खुटार के मोहल्ला देवस्थान में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बड़ी पुत्री का निकाह बंडा के गांव सिकंदरपुर में किया था। शादी के बाद दामाद का उसके घर आना जाना था। सात माह पूर्व दामाद उसके घर आया और छोटी 17 वर्षीय पुत्री को दवा दिलाने की बात कहते हुए अपने साथ ले गया। कई दिन तक पुत्री वापस नहीं आई तो वह पुत्री को लेने गया। इस पर दामाद ने कहा कि उसने अपनी साली से निकाह कर लिया और अब वह उसे खुटार नहीं भेजेगा। इस पर उसने दामाद के गांव में पंच फैसला भी कराया लेकिन दामाद पुत्री को भेजने को तैयार नहीं हुआ और पुत्री से मिलने भी नहीं दिया।
विज्ञापन

उसने मामले की तहरीर बंडा पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण दामाद के हौसले बुलंद हो गए और वह छोटी पुत्री को शारीरिक और मानसिंह रूप से प्रताड़ित करता रहा। शनिवार को दामाद की मारपीट से तंग आकर उसकी छोटी पुत्री अपने घर खुटार आने को निकली। रास्ते में दामाद ने अपने पिता और भाइयों के साथ लड़की को घेर लिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसकी पुत्री को पकड़कर जबरिया फिर से अपने घर ले गए और उसकी हत्या कर दी। सूचना पाकर शनिवार को वह दामाद के घर पहुंचा तो पुत्री का शव पड़ा मिला। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भिजवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई करती तो बच जाती बेटी की जान
पुवायां। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को दामाद की ओर से जबरन बंधक बनाए जाने और निकाह की बात करने पर पुलिस यदि उसी समय कार्रवाई कर देती तो उसकी पुत्री आज जिंदा होती। बताया कि पुत्री नाबालिग थी, ऐसे में यदि निकाह किया भी गया था तो वह कानूनी रूप से गलत था, क्योंकि पुत्री नाबालिग थी। इसके बाद भी पुलिस सांठगांठ कर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed