{"_id":"5a1c13d14f1c1b78548bf974","slug":"181511789521-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत
शाहजहांपुर
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एनआरएल पेट्रोल पंप के पास तेज गति से गुजर रहे एक ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया, नतीजतन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस छात्र को जिंदा होने की उम्मीद में अस्पताल ले गई लेकिन जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला हिंदूपट्टी निवासी चाट विक्रेता महेशपाल का 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार एलपीजेपी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। सोमवार सुबह हाईवे स्थित कचियानीखेड़ा मंदिर गया था। पूजा करने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहा था। जब वह लगभग 7:30 बजे एनआरएल पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आए ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही देर में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची यूपी 100 की पुलिस ने उसे जिंदा होने की उम्मीद में जिला अस्पताल पहुंचाया ,लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उससेमिले मोबाइल से परिजनों तक खबर पहुंचाई। सूचना पर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे और अभिषेक के शव को देखकर रोने लगे। प्रभारी कोतवाल रजी अहमद व एसआई सुभाष चंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतक के पिता महेशपाल ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।