फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रोजा में मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतरी, हादसा टला

रोजा में मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतरी, हादसा टला

Sun, 26 Nov 2017 07:44 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
रोजा में मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतरी, हादसा टला
मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गईं - फोटो : अमर उजाला
रोजा/ शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह करीब पांच बजे खाद से भरी मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। इससे रेल ट्रैक को काफी नुकसान पहुंचा है। बोगियां पटरी से उतरने के कारण यार्ड में करीब सात घंटे लोडिंग-अनलोडिंग का काम थमा रहा। हालांकि, हादसे की वजह से सवारी गाड़ियों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मामले में जांच के लिए चार सदस्यों की ज्वाइंट कमेटी बना दी गई है।
विज्ञापन

रोजा स्थित यार्ड से मालगाड़ी रविवार सुबह पांच बजे खाद लोड करने के बाद लूप लाइन की ओर निकल रही थी। मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर तीन पर जाना था, लेकिन परिचालन में लापरवाही से मालगाड़ी की तीन बोगियां चार नंबर की लाइन पर चली गईं। इससे दो बोगियां पटरी से उतर गईं। मालगाड़ी की बोगियां पटरी से यार्ड में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बोगियों को पटरी पर लाने की कोशिश की गई। सुबह 7:30 बजे तक इसमें कामयाबी नहीं मिली। इस पर दुर्घटना राहत ट्रेन की मदद ली गई। दोपहर करीब 12:30 बजे बोगियों को हटाकर ट्रैक साफ किया जा सका। बोगियां पटरी से उतरने के चलते लाइन नंबर तीन और चार को भी मामूली नुकसान हुआ है। बोगियां पटरी से उतरने के कारण यार्ड में करीब सात घंटे तक मालगाडिय़ों में लोडिंग और अनलोडिंग का काम ठप रहा। हालांकि, हादसे को प्रथम दृष्टया परिचालन विभाग की लापरवाही माना जा रहा है। हादसे की सच्चाई ज्वाइंट कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

सामने आ रही परिचालन और शंटिग में लापरवाही
रोजा/ शाहजहांपुर। हादसे की जांच के लिए हालांकि चार सदस्यों की संयुक्त कमेटी बना दी गई है। लेकिन, प्रथम दृष्टया हादसे की वजह परिचालन विभाग और शंटिंग में लापरवाही मानी जा रही है। खुद स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह भी इसे स्वीकार कर रहे हैं। जाहिर है कि खाद से भरी मालगाड़ी को जब लूप लाइन पर जाना था तो मालगाड़ी की तीन बोगियां चार नंबर पर कैसे पहुंच गईं। यह शंटिंग में लापरवाही है। परिचालन विभाग ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी चूक के चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
प्रथम दृष्टया यह परिचालन विभाग और संटिंग में लापरवाही है। हालांकि, हादसे की जांच के लिए चार सदस्यों की ज्वाइंट कमेटी बना दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि चूक कहां पर हुई। मामले में जांच की जा रही है।
-जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक-रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed