{"_id":"5a1022b04f1c1b71548bdc7f","slug":"181511006896-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
शाहजहांपुर
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादपुर/ खुटार (शाहजहांपुर)। शनिवार सुबह खुटार पूरनपुर मार्ग पर गांव मुरादपुर के पास एक ट्रक का अगला टायर फटने के कारण ट्रक पलट गया और ट्रक में भरी खाद की बोरियां रोड पर बिखर गईं।
रोड पर ट्रक और बोरियां पड़ी होने के चलते मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और खाद की बोरियां हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। चालक शामली निवासी कुर्बान अली ने बताया कि वह बरेली से खाद लेकर बहराइच जा रहा था। मुरादपुर के पास एक कार चालक ने ओवरटेक करने के बाद अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रक में भी अचानक ब्रेक लगाने पड़े। इस कारण टायर फट गया और ट्रक पलट गया। चालक ने बताया कि उसे और हेल्पर को चोट नहीं आई है।