{"_id":"59f725464f1c1bb6678b84a5","slug":"181509369158-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से हालत बिगड़ने पर युवक को ले गए बरेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से हालत बिगड़ने पर युवक को ले गए बरेली
Updated Mon, 30 Oct 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। कई दिन से बुखार से पीड़ित युवक को डेंगू की आशंका होने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों ने भी उसे डेंगू होने की पुष्टि की है।
नगर के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी 37 वर्षीय अजय कुमार को कई दिन से बुखार आ रहा था। अजय का खुटार के एक निजी अस्पताल में इलाज करा चल रहा था। इलाज के बाद भी फायदा नहीं हो रहा था। रविवार रात अजय की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने बरेली ले जाने की सलाह दी।
इसके बाद अजय को बरेली ले जाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में खुटार के सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. संदीप वर्मा ने बताया कि उन्हें डेंगू के रोगी के बारे में जानकारी नहीं है। बुखार चल रहा है, जिसके लिए सरकारी अस्पताल में दीपावली के बाद कैंप लगाया जा चुका है।