फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   18 Lohia villages yet to be utilized in the solar lights

18 लोहिया ग्रामों में सोलर लाइटें लगनी अब भी बाकी

Fri, 08 Jan 2016 08:39 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 08 Jan 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
18 Lohia villages yet to be utilized in the solar lights
 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संभावित दौरे के मद्देनजर जिले में डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम योजना के तहत चयनित 83 गांवों में स्वीकृत विकास कार्य महीनों बीतने के बाद भी लंबित हैं। शुक्रवार को डीएम शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर प्रभारी सीडीओ के तौर पर डीडीओ पीपी त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में साक्ष्यों के साथ यह सच्चाई सामने आई तो संबंधित विभागीय अधिकारी चुप्पी साध गए। सभी संबंधितों को यथाशीघ्र लंबित कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2015-16 में चयनित समग्र ग्रामों की समीक्षा में मिला कि पीडब्ल्यूडी द्वारा अभी सात ग्रामों को नहीं जोड़ा जा सका है। इसी तरह विद्युत विभाग द्वारा 27 ग्रामों में विद्युतीकरण का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ और काम चल रहा है। सीसी रोड और केसी ड्रेन के काम 10 गांवों में अब भी बाकी हैं तो 12 गांवों में हैंडपंप ही पूरी संख्या में नहीं लग पाए हैं। नेडा विभाग द्वारा अभी तक 18 ग्रामों में सोलर लाइटें तक नहीं लगायी गई हैं और 15 ग्रामों में शौचालय निर्माण भी पूरे नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

ड़ीएम ने लोहिया आवास के लिए पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु बनाई गई टीम के अधिकारियों को शीघ्र अपने-अपने गांव में जाकर जांच आख्या देने को कहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि सभी 83 लोहिया ग्रामों में कोई समाजवादी पेंशन का पात्र लाभार्थी छूटने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारदर्शी किसान योजना की प्रगति भी कम मिली। इस योजना के जिन किसानों की धनराशि स्थानांतरित नहीं हो सकी है उनके खातों में अनुदान राशि तुरंत भेजने का आदेश हुआ है। बैठक में सीएमओ डॉ. कमल कुमार, सभी एसडीएम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed