Shahjahanpur News: आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन, अप्रेंटिस के लिए 18 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
शाहजहांपुर के रोजा स्थित राजकीय आईटीआई के 18 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। इनको टाटा मोटर्स पंतनगर में अप्रेंटिस का मौका मिला है।
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें 18 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी का प्राथमिक चयन कर लिया गया, जिनको 25 नवंबर को टाटा मोटर्स पंतनगर द्वारा बुलाया जाएगा। जहां पर स्वास्थ्य परीक्षण और कागजातों की जांच के बाद अप्रेंटिस का मौका दिया जाएगा।
कैंपस प्लेसमेंट में जिले के सभी ब्लॉकों से अभ्यर्थियों का आना हुआ। जिनको कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा रिक्त पदों और उनके संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया गया, जिसमें सभी पास हो गए। कंपनी के एचआर एक्सक्यूटिव राकेश राना ने बताया कि कंपनी में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिकल ट्रेड से संबंधित पदों के लिए अप्रेंटिस प्रदान की जाती है। जिसके लिए 250 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। रोजा स्थित राजकीय आईटीआई में कुल 18 अभ्यर्थी कैंपस प्लेसमेंट में आए। जिनका प्राथमिक चयन कर लिया गया है।
Bareilly News: तांत्रिक के इशारे पर की रूपवती की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; जानिए हत्याकांड की पूरी कहानी
अभ्यर्थी बोले- अप्रेंटिस के लिए तैयार
कैंपस में प्रतिभाग करने पहुंचे अभ्यर्थी बंडा के रसूलपुर गढ़िया निवासी प्रियांशु यादव, चिनौर निवासी अंकित पाल, पुवायां के अनुराग मिश्रा और शिवा पटेल का कहना है वो अप्रेंटिस के लिए तैयार हैं। अप्रेंटिस के दौरान 15000 रुपए प्रदान किए जाने की बात कही गई है। खाने और आवागमन के लिए कंपनी को ओर से छूट पर व्यवस्थाएं देने की जानकारी दी गई है।