फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rupvati murdered on the instructions of Tantrik two accused arrested in Bareilly

Bareilly News: तांत्रिक के इशारे पर की रूपवती की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; जानिए हत्याकांड की पूरी कहानी

Thu, 21 Nov 2024 01:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 01:33 PM IST
सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में 16 नवंबर की रात रूपवती की हत्या कर दी गई थी। बाइक सवारों ने उनकी पीठ में गोली मारी थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दो अन्य की तलाश है। 

विज्ञापन
Rupvati murdered on the instructions of Tantrik two accused arrested in Bareilly
रूपवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रूपवती की गोली मारकर हुई हत्या अंधविश्वास का नतीजा है। एक तांत्रिक के इशारे पर पड़ोसी युवकों ने अपनी बहन की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार मानकर रूपवती की हत्या कर दी। पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। तांत्रिक जगदीश समेत दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


संजय नगर में 16 नवंबर की रात हुए रूपवती हत्याकांड में यह खुलासा प्रभारी एसएसपी मानुष पारीक ने किया। रूपवती के पड़ोस में रहने वाली युवती ने अप्रैल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। माधोबाड़ी निवासी तांत्रिक जगदीश ने लड़की के भाई सार्थक को बताया कि उसकी बहन की मौत के पीछे पड़ोसी महिला का हाथ है। सार्थक पड़ोसी रूपवती को बहन की आत्महत्या का जिम्मेदार समझकर रंजिश मानने लगा। 
विज्ञापन


UP: नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने महिला से की दरिंदगी, कहता था- तुम विधवा मैं तलाकशुदा आराम से कटेगी जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्थक ने अपने दोस्त सिकलापुर मिट्ठूमल चौक निवासी सागर व मठ की चौकी निवासी निखिल चंद्रा के साथ मिलकर रूपवती की हत्या करने की साजिश रची। तीनों ने मिलकर रूपवती की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने सार्थक और सागर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि निखिल फरार है। दोनों के पास से हत्याकांड में प्रयोग की गई बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस, एक हेलमेट और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस तीसरे आरोपी निखिल की तलाश में दबिश दे रही है।

Rupvati murdered on the instructions of Tantrik two accused arrested in Bareilly
रूपवती हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

सार्थक के इशारे पर निखिल ने पीछे से मारी गोली
सार्थक ने रूपवती को मारने के लिए सागर और निखिल के साथ मिलकर सबसे पहले तमंचों का इंतजाम किया और हत्याकांड की रूपरेखा तैयार की। रूपवती कुंवर बरातघर के पास नॉनवेज का ठेला लगाती थी। 16 नवंबर को सार्थक वहां जाकर पहले से खड़ा हो गया। सागर बाइक लेकर वहां पहुंचा जिस पर पीछे निखिल बैठा था। 

बरेली सड़क हादसा: एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे दोनों दोस्त, साथ ही तोड़ा दम; मौत की खबर सुन रो पड़े लोग

पहचान छिपाने के लिए दोनों ने हेलमेट पहन रखे थे। सार्थक ने रूपवती की तरफ इशारा कर गोली मारने के लिए कहा। तब चलती बाइक पर पीछे बैठे निखिल ने तमंचे से रूपवती को गोली मार दी। सागर और निखिल बाइक लेकर श्मशान भूमि की तरफ निकल गए। सार्थक भी वहां से चला गया। सार्थक ने हत्या करने के बाद बीस-बीस हजार रुपये सागर और निखिल को देने का वादा किया था।

पहली बार जबड़े में मारी गोली तो बच गई जान
जून माह में हमलावरों ने रात में रूपवती को गोली मारी थी। इससे पहले रूपवती का उनके पीलीभीत निवासी भाई-भतीजों से विवाद हुआ था, इसलिए उनकी बेटी पायल ने मामा व ममेरे भाई पर रिपोर्ट लिखवा दी। ऑपरेशन के बाद रूपवती की जान बच गई। 

बारादरी पुलिस ने आरोपियों की सर्विलांस डिटेल निकाली तो वह पीलीभीत की मिली। तब रूपवती ने भी लिखकर दिया कि भाई-भतीजे ने हमला नहीं किया था। अब आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हीं ने पहला हमला किया था। इसमें असफल होने पर दोबारा हत्या की योजना बनाई। अब उस मामले में भी इन्हीं आरोपियों पर चार्जशीट लगेगी।

Phone Blast: बरेली में बात करने के लिए छात्र ने जेब से निकाला स्मार्टफोन, धमाके के साथ फटा

प्रभारी एसएसपी मानुष पारीक ने बताया कि हत्यारोपियों की रूपवती से कोई सीधी रंजिश नहीं थी। केवल तांत्रिक के बताए इशारे पर वह समझ बैठे थे कि उनकी बहन की मौत की जिम्मेदार रूपवती है। इसलिए उसकी हत्या कर दी। तांत्रिक व एक अन्य आरोपी को भी जल्द जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed