फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   179 surplus teachers of the district were relieved from work

Shahjahanpur News: जनपद के 179 सरप्लस शिक्षक किए कार्यमुक्त

Fri, 11 Jul 2025 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
179 surplus teachers of the district were relieved from work
शाहजहांपुर। जनपद के अंदर सरप्लस शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बृहस्पतिवार की देर शाम तक 179 शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया है। उन्हें जल्द ही नए विद्यालयों में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद के अंदर ही छात्र अनुपात से ज्यादा शिक्षक होने पर परिषद ने तबादलों को शुरू किया था। हर ब्लाॅक में विकल्प वाले स्कूलों की सूची भी जारी की थी। जनपद के करीब तीन सौ से ज्यादा शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें 263 शिक्षकों को तबादले के लिए मंजूरी मिल गई थी। परिषद से तबादलों को हरी झंडी मिलने के बावजूद स्थानीय स्तर पर रिलीव ऑर्डर को अटका दिया।
विज्ञापन

विभाग ने तर्क दिया कि शिक्षक और छात्र अनुपात नहीं बिगड़े, स्कूल बंद भी नहीं होना चाहिए। प्रत्येक स्कूल में एक शिक्षक का रहना अनिवार्य है। जिससे वित्तीय चार्ज शिक्षामित्र या अनुदेशक को नहीं देना पड़े। शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं करने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यूटा के अध्यक्ष विनीत गंगवार भी मामले को लगातार उठा रहे थे। इसके बाद शिक्षकों को कार्यमुक्त करने का सिलसिला शुरू हो गया। बृहस्पतिवार की शाम तक अलग-अलग ब्लॉकों से 179 शिक्षकों को रिलीव कर दिया गया। उन्हें जल्द ही ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि आरटीई के मानक के हिसाब से तबादले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed