{"_id":"6a021885dda4ac61120e972d","slug":"176-fined-for-drunk-driving-and-traffic-violations-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-172970-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 176 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर 176 का चालान
विज्ञापन
रविवार रात वाहनों की चेकिंग करती यातायात पुलिस। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। टोल प्लाजा पर चलाए गए इस अभियान में शराब पीकर गाड़ी चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 176 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है।
यह अभियान 9 और 10 मई की रात एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाया गया। रात दस से 11 बजे तक थाना मदनापुर, थाना सिंधौली, थाना खुटार व थाना पुवायां क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं उनके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
परिवार के साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों से टोल प्लाजा पर हालचाल जाना और सफर में उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। साथ ही सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले 54 लोगों चालान किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा वाहन पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले 24 व प्रेशर हॉर्न लगाने वाले 98 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके साथ ही यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया।