{"_id":"5c6a9e54bdec224bbb20a57a","slug":"171550491220-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन जागृति यात्रा की तैयारियों के लिए हुई प्रधानों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन जागृति यात्रा की तैयारियों के लिए हुई प्रधानों की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की ओर से निकाली जा रही जन जागृति यात्रा 23 फरवरी को पुवायां पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत के संबंध में प्रधानों की सोमवार को ब्लॉक सभागार में बैठक हुई।
संगठन के जिलाध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में तमाम प्रधान शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यात्रा 23 फरवरी को पुवायां आएगी और यहां स्वागत के बाद यात्रा रात में शाहजहांपुर रुकेगी। पवन सिंह ने कहा कि वह तमाम प्रधानों के साथ डीएम से मिले थे और मांग की थी कि शौचालय योजना की राशि प्रधान के खाते में और प्रधान से लाभार्थी के खाते में भेजी जानी चाहिए, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यदि मांग नहीं मानी गई तो 23 फरवरी को ही विरोध मनाया जाएगा। बैठक में प्रद्युमभन शंकर शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, राजेश गुप्ता, कयूम खां, ब्रह्मानंद मिश्रा, धीरज मिश्रा, संजीव मिश्रा, अरविंद मिश्रा सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।