{"_id":"5b48e6694f1c1b37748b462b","slug":"171531504233-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित लेखपालों ने थामी हड़ताल की कमान, जारी रखा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबित लेखपालों ने थामी हड़ताल की कमान, जारी रखा धरना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
LEKHPAL
हड़ताल को छह माह के लिए निषिद्ध घोषित किए जाने के आधार पर प्रशासन स्तर से निलंबन और एफआईआर की कार्रवाई से बेपरवाह लेखपालाें ने शुक्रवार को भी संपूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रखते हुए खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना दिया। भारी वर्षा के बावजूद विभिन्न तहसीलाें के सैकड़ाें लेखपाल आंदोलन को एकजुट हुए और मालाएं पहने निलंबित लेखपालाें ने धरना देकर हड़ताल की कमान खुद संभाली।
शासन के निर्देशानुसार बर्खास्तगी के नोटिस सभी लेखपालाें को दिए जा चुके हैं, लेकिन निलंबन कार्रवाई के पहले चरण में केवल जिला व तहसील कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारियाें समेत धरना स्थल पर ज्यादा सक्रियता दिखाने वाले लेखपालाें को शामिल किया गया है। अब निशाने पर नई भर्ती के हड़ताली लेखपाल हैं और उन पर कार्रवाई की गाज कभी भी गिर सकती है। इसके बावजूद हड़ताल को लेकर लेखपालों के मनोबल में कोई कमी नहीं दिखी। धरना स्थल पर हुई सभा में लेखपाल संघ के जिला मंत्री अजय चौधरी ने कहा कि किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से डरकर लेखपाल पीछे नहीं हटेंगे।