{"_id":"5a95810b4f1c1b3f658b53cf","slug":"171519747339-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट कार्ड से यात्रा करेंगे पुरस्कृत शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट कार्ड से यात्रा करेंगे पुरस्कृत शिक्षक
Updated Tue, 27 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट कार्ड से यात्रा करेंगे पुरस्कृत शिक्षक
शाहजहांपुर। राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बसों में यात्रा करने के लिए कूपन लेने अब लखनऊ नहीं जाना होगा। प्रदेश सरकार इस संबंध में स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था आरंभ की है, जो जिले में परिवहन विभाग द्वारा ही संबंधित शिक्षकों को जारी किए जाएंगे। इस व्यवस्था के लिए राज्य और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता इस्लामिया इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक इकबाल हसन खां ने हर्ष व्यक्त किया है।
इकबाल हसन खां ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को पत्र लिखकर मांग की थी कि यात्रा संबंधी कूपन लेने के लिए लखनऊ आने-जाने में वयोवृद्ध शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रा संबंधी कूपन शिक्षकों के आवास अथवा डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध कराए जाएं, जिससे शिक्षकों के समय की बचत हो सके। ब्यूरो