फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बीएसएनएल ने दिया फ्री सिम ऑफर

बीएसएनएल ने दिया फ्री सिम ऑफर

Fri, 16 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल ने दिया फ्री सिम ऑफर
बीएसएनएल ने दिया फ्री सिम ऑफर
विज्ञापन

शाहजहांपुर। अमर उजाला की महाचौपाल में लगे बीएसएनएल के स्टॉल पर सिम निशुल्क दिया गया। यह ऑफर 18 फरवरी तक महाचौपाल में लगे स्टॉल पर जारी रहेगा। इसके अलावा मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी की सुविधा भी दी गई।
00
जसवंत कृषि मॉल पर उमड़े किसान
जसवंत कृषि मॉल पर किसानों ने ट्रेंच विधि से गन्ना बोने वाले रेजर, रोटावेटर, गन्ना गुड़ाई वाली मोटर चालित मशीन, ट्रॉली, प्रेशर ट्रॉली, सब स्पोयलर आदि के बारे में जानकारी ली और जरूरत के अनुसार उत्पादों की बिक्री होने के साथ ही बुकिंग भी हुई।
विज्ञापन

00
बैंक ऑफ बड़ौदा की योजना की ली जानकारी
बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टाल पर तमाम लोगों ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने आधार कार्ड खाते से लिंक करने, कार आदि के लिए लोन, किसानों के लिए योजनाओं के बारे में जानकारी ली। स्टॉल पर पूरे दिन भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सुमित्रा संस पर पांच स्कूटी बिकी, आठ बुक
सुमित्रा एंड संस के स्टॉल पर हीरो कंपनी की पांच स्कूटी बिकी और आठ स्कूटी बुक की गई। तमाम लोगों ने सुमित्रा संस के स्टॉल पर आकर बाइक, स्कूटी आदि की क्षमता, मूल्य आदि के बारे में जानकारी ली। लोगों को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।
00
एकेसी ह्युंडई पर कारों के बारे में बताया
एकेसी ह्युंडई के स्टॉल पर तमाम लोगों ने कंपनी की विभिन्न कारों के बारे में जानकारी ली। लोगों ने कार लोन सहित कारों की परफार्मेंस के बारे में जानकारी ली। स्टॉल पर पूरे दिन भीड़ रही।
00
वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्टॉल पर हुईं जांचें
शाहजहांपुर। बंथरा वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्टॉल पर तमाम लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई और तमाम रोगों के बारे में जानकारी हासिल की। बीमारियों से बचाव के बारे में पूछा। डॉक्टरों ने लोगों को साफ सफाई के बारे में जागरूक किया।

00
खुशलोक अस्पताल की ओर से हुआ लकी ड्रा
महा चौपाल में लगे स्टॉल पर आने वाले लोगों को एक कूपन दिया गया। रात साढ़े सात बजे कूपन का लकी ड्रा हुआ, जिसमें गांव ठिगरी के अनुपम को प्रथम, मोहल्ला लोधीपुर के रजनीश कुमार को द्वितीय और सुभाषनगर के सत्यदेव गौतम को तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed