{"_id":"5a695d834f1c1bca798b5b08","slug":"171516854659-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से बर्तन व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से बर्तन व्यापारी की मौत
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
करंट लगने से बर्तन व्यापारी की मौत
बिजली मोटर चलाने के दौरान हुआ हादसा
भंडारा आयोजन की तैयारी में लगे थे रमेश
अमर उजाला ब्यूरो
कलान। भंडारा आयोजन की तैयारी में लगे बर्तन व्यापारी की बुधवार को करंट लगने से मौत हो गई। व्यापारी की मौत पर नगर के व्यापारियों ने शोक प्रकट किया है।
कस्बा निवासी बर्तन व्यापारी 55 वर्षीय रमेश गुप्ता ने मंगलवार को भागवत कथा का घर में आयोजन कराया था। बुधवार को कथा के समापन के बाद भंडारे का आयोजन होना था। सभी तैयारी पूरी होने पर रमेश गुप्ता ने सुबह दस बजे पानी भरने के लिए मोटर चलाया लेकिन मोटर ने पानी नहीं उठाया। इस पर उन्होंने उस पर हाथ रखा, तभी उनको करंट लग गया और वह चिपक गए। जैसे-तैसे बिजली कट करके उन्हें छुड़ाया गया लेकिन उनकी हालात काफी गंभीर हो गई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए बदायूं ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही व्यापारी नेता वीके गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, संजीव गुप्ता, सुधाकर गुप्ता, पप्पू गुप्ता आदि उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।