फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   170 liters of diesel stolen from a tanker parked by the highway.

Shahjahanpur News: हाईवे किनारे खड़े टैंकर से 170 लीटर डीजल चोरी

Sun, 30 Aug 2026 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
170 liters of diesel stolen from a tanker parked by the highway.
मीरानपुर कटरा में हाईवे किनारे खड़ा ट्रक। संवाद
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित चौधरी ढाबे पर खड़े टैंकर से 170 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। चालक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने प्रथमदृष्टया घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के थाना निबुआ क्षेत्र के ग्राम नौरंगिया निवासी टैंकर चालक रमजान अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह टैंकर लेकर मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित चौधरी ढाबे पर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह टैंकर के केबिन में ही सो गया।
विज्ञापन

चालक के मुताबिक, रविवार सुबह करीब सात बजे नींद से जागने के बाद उसने टैंकर स्टार्ट किया तो डीजल मीटर में मात्रा शून्य दिखाई दिया। नीचे उतरकर देखा तो जमीन पर डीजल फैला हुआ था और टैंकर की टंकी खाली थी। चालक ने आरोप लगाया कि टंकी से करीब 170 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। तिलहर सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed