{"_id":"69b05cd8bf56d8aec70700cd","slug":"17-policemen-who-were-absent-for-a-long-time-were-suspended-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-167595-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 17 पुलिसकर्मी किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 17 पुलिसकर्मी किए गए निलंबित
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इनमें एक दरोगा, एक हेड कांस्टेबल, एक महिला कांस्टेबल व 14 कांस्टेबल शामिल हैं।
पुलिस विभाग ने इन सभी लोगाें को नोटिस भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। एक पुलिसकर्मी दिसंबर 2023 से अनुपस्थित चल रहा था। बाकी पुलिसकर्मी पिछले साल नवंबर माह से अनुपस्थित चल रहे थे। एसपी के निर्देश पर अनुपस्थित चल रहे कुछ पुलिसकर्मियों से विभाग के लोगों ने संपर्क भी किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों से उनका संपर्क ही नहीं हो पाया।
सोमवार को जब एसपी के सामने अनुपस्थित चल रहे लोगों की रिपोर्ट आई तो उन्होंने 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। पिछले माह भी एसपी ने एक सिपाही को निलंबित किया था। उस दौरान आई लिस्ट में बाकी लोग हाजिर हो गए थे।
विज्ञापन
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। सभी लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे। इनमें डायल 112 पुलिस के सिपाही भी हैं।