फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जलालाबाद में दरोगा ने भाजपा नेता को पीटा,कोतवाली का घेराव

जलालाबाद में दरोगा ने भाजपा नेता को पीटा,कोतवाली का घेराव

Sun, 26 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में दरोगा ने भाजपा नेता को पीटा,कोतवाली का घेराव
शाहजहांपुर। नगर पालिका जलालाबाद के सरस्वती शिशु मंदिर स्थित मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। यहां भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज कश्यप की दरोगा से नोकझोंक हो गई। बात बढ़ने पर दरोगा ने भाजपा नेता पर डंडे बरसा दिए। इससे माहौल गरम हो गया। कुछ ही देर में दर्जनों भाजपाई मतदान केंद्र पर जमा हो गए। हंगामे के सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ यहां पहुंच गए। मतदान केंद्र के आसपास जमा भाजपाइयों को पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा नेता मनोज कश्यप को मतदान केंद्र में बैठाए रखा। मतदान खत्म होने के बाद विरोध में भाजपाइयों ने कोतवाली का घेराव भी किया।
विज्ञापन

नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्थित मतदान केंद्र के बूथ नंबर एक पर मतदान करने नगर निवासी अंकित गुप्ता पहुंचा। अंकित की आईडी और लिस्ट में नाम भिन्ना थे। इस पर वह मतदान कर्मी से बात करने लगा। इसी दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज कश्यप भी यहां पहुंच गए। वोट डालने को लेकर उनकी मतदान कर्मी से कहासुनी हो गई। शोरशराबा होने पर यहां ड्यूटी पर तैनात दरोगा बूथ में पहुंचा। दरोगा की मनोज कश्यप से नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि दरोगा ने रुतबा दिखाते हुए भाजपा नेता मनोज कश्यप पर डंडे बरसा दिए। इससे यहां मौजूद भाजपाइयों में गुस्सा दौड़ गया।
विज्ञापन

माहौल खराब होने की सूचना पर एसडीएम वैभव शर्मा, सीओ बल्देव सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यहां से बाकी भीड़ और भाजपाइयों को खदेड़ने के साथ मनोज कश्यप को मतदान केंद्र में ही बैठा लिया। उनको करीब एक घंटे के बाद छोड़ा गया। पुलिस-प्रशासन के इस रवैये से भाजपाइयों में नाराजगी दौड़ गई। शाम को सैकड़ों की तादाद में भाजपाइयों मनोज कश्यप के नेतृत्व में जुलूस के रूप में कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए कोतवाली का घेराव कर लिया। यहां भी भाजपाइयों की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक हुई। भाजपाई दरोगा और उसके साथ तैनात पुलिस कर्मियों के निलंबन की मांग कर रहे थे। शिशु मंदिर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान खत्म होने से पहले एक बार फिर हंगामे के हालात बने। पुलिस ने किसी तरह से शांत कराकर मत पेटियों को सुरक्षित स्ट्रांग रूम तक पहुंचाया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिशु मंदिर स्थित मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी प्रत्याशी विशेष से साठगांठ कर सही वोट डलवाने में आनाकानी कर रहे थे। इस सूचना पर मैं वहां पहुंचा। यहां तैनात दरोगा और सात-आठ पुलिसकर्मी मुझसे उलझने लगे। विरोध करने पर दरोगा ने डंडें बरसा दिए। इतना ही नहीं मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं पर भी लाठी चार्ज किया गया। लाठी चार्ज में नलवाली गली निवासी रामजी मिश्रा घायल भी हुए हैं। पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों समेत चुनाव आयोग से की गई है।

-मनोज कश्यप, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा बृजप्रांत

मतदान केंद्र पर हंगामे की सूचना मिलने पर मैं एसडीएम जलालाबाद और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचा था। वहां भाजपा नेता मनोज कश्यप को समझाबुझा शांत करा दिया था। लाठियों से पीटने की बात बेबुनियाद है। फोर्स ने वहां से भीड़ को खदेड़ा था। भगदड़ में एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-बल्देव सिंह खनेड़ा, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed