फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अरविंद शर्मा बने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष

अरविंद शर्मा बने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष

Sat, 18 Nov 2017 06:50 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
अरविंद शर्मा बने ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष
शाहजहांपुर। पुवायां में तैनात एडीओ पंचायत अरविंद शर्मा को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया है। ग्राम पंचायत अधिकारियों अरविंद शर्मा के अध्यक्ष बनने पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में हुए चुनाव में जिले भर की 15 विकासखंडों से 14 ब्लाकों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय सिंह तोमर की अध्यक्षता और मंत्री रामसरन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार की उपस्थित में आयोजित कार्यक्रम में विजय सिंह तोमर ने कहा कि जिले में हमेशा जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। इस बार भी अध्यक्ष का चयन निर्विरोध होना चाहिए, लेकिन बैठक में आम सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन

इसके बाद रमेशचंद्र मिश्रा, अरविंद शर्मा, पंकज गंगवार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इसके बाद चुनाव में अरविंद शर्मा नौ मत पाकर विजयी घोषित किए गए। बैठक में मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें जीत की बधाई दी। अरविंद शर्मा ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं और जिलाध्यक्ष पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करेंगे। उन्होंने पंकज गंगवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed