{"_id":"59ffe5dc4f1c1b70548bb1a0","slug":"161509942748-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के बागी प्रत्याशी के नाम पर आज होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के बागी प्रत्याशी के नाम पर आज होगा फैसला
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा से भाजपा में शामिल हुए मनेंद्र गुप्ता को प्रत्याशी बनाए जाने से बागी हुए भाजपाइयों ने पार्टी हाई कमान को सोमवार शाम तक का समय दिया है। इसके बाद भाजपा के बागी प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। भाजपाई जलालाबाद अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बदले जाने की मांग कर रहे हैं।
नगर की बिहार वाटिका में रविवार शाम भाजपा के बागी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक की। नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने हाई कमान से बात करने का भरोसा दिया है। अगर सोमवार शाम तक टिकट बदले जाने पर फैसला नहीं आता तो भाजपा के खिलाफ प्रत्याशी उतारा जाएगा। बैठक में नगर महामंत्री गौरव रावत, कृष्ण गोपाल अवस्थी, योगेंद्र प्रताप सिंह, अमित दीक्षित समेत पार्टी के बूथ और सेक्टर समेत मंडल स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे।