फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   16 acres of land is an obstacle in the way of cement factory

Shahjahanpur News: सीमेंट फैक्टरी की राह में 16 एकड़ जमीन की बाधा

Sun, 21 Jul 2024 04:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
16 acres of land is an obstacle in the way of cement factory
शाहजहांपुर। तिलहर तहसील के गांव कसरक में सवा छह सौ करोड़ के निवेश वाली सीमेंट फैक्टरी के निर्माण कार्य की गति धीमी हो गई है। आदित्य बिरला ग्रुप को प्रोजेक्ट के लिए 20 एकड़ जमीन मिल गई है। शेष 16 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के लिए किसानों से बातचीत सफल नहीं हो पा रही है। ऐसे में तय समय में वर्ष 2025 के अंतिम में कार्य पूर्ण होना संभव नहीं लग रहा।
विज्ञापन

जुलाई 2022 में लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आदित्य बिरला ग्रुप ने सीमेंट फैक्टरी लगाने का करार किया गया था। तिलहर तहसील के मीरानपुर कटरा के कसरक में 36 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करने के लिए प्रोजेक्ट लगाने की मुहर लगी थी।
विज्ञापन

कंपनी को 20 एकड़ जमीन उपलब्ध हो गई, पर शेष किसानों से मुआवजे को लेकर बात नहीं बन पा रही है। अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2025 के अंत तक प्रोजेक्ट से उत्पादन को शुरू करना है। वर्तमान स्थिति की बात करें तो वहां सिर्फ मजदूरों के लिए टिनशेड ही पड़ पाए हैं। कोई अन्य कार्य शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सवा छह सौ करोड़ का है प्रोजेक्ट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के प्रयास के बाद सीमेंट फैक्टरी जिले में लगना शुरू हो सकी थी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने युवाओं के रोजगार के लिए फैक्टरी दिलाने का वादा किया था। फैक्टरी लगने से प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से तमाम लोगों को रोजगार मिलेगा।


-
कसरक में सीमेंट फैक्टरी लगाने की प्रक्रिया के तहत जमीनों के अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। कंपनी द्वारा किसानों से वार्ता की जा रही है। जल्द ही काम में तेजी आएगी।
-अनुराग यादव, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed