{"_id":"5cf510eebdec2207657bac58","slug":"155956452115-shahjahanpur-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू की मौत के बाद पेड़ से लटका मिला ससुर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहू की मौत के बाद पेड़ से लटका मिला ससुर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/ददरौल। आग से झुलसी बहू की मौत होने के अगले दिन ससुर का शव आम के बाग में फंदे से लटका मिला। घर वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव रेवारी निवासी 55 वर्षीय मेवाराम की पुत्रवधू रीमा पत्नी अहिबरन 15 दिन पहले संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई थी। उसका इलाज बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। रीमा के पिता प्रिंस निवासी फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव झंडी मढ़ैया और ससुर मेवाराम व पति अहिबरन भी मौजूद थे। रविवार शाम करीब पांच बजे रीमा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घर वालों का आरोप है कि अस्पताल का बिल चुकाने के लिए मेवाराम को रीमा मायके वाले गाड़ी में बैठाकर रेवारी लाए और यहां घर में तीन दिन पहले आठ बीघा खेत की बिक्री के रखे रुपये ले लिए। इसके बाद मेवाराम की गांव के बाहर आम के बाग में हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया। मृतक की पत्नी नन्हीं देवी और साले प्रेम सागर ने आरोप लगाया कि मेवाराम की हत्या करने के बाद से रीमा के मायके के कुछ लोग गायब है। इससे शक और गहरा हो रहा है। दोनों ने बताया कि वह लोग दिल्ली थे, सोमवार सुबह ग्रामीणों के जरिये सूचना मिलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रीमा की शादी को तीन साल हुए थे, उसके एक साल की एक बेटी है।
सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अजय शर्मा, थानाध्यक्ष सेहरामऊ दक्षिणी