{"_id":"6af75c14ee9f15a5fe0efb48","slug":"pan-sellers-body-found-in-field-200-meters-away-from-home-murder-suspected-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-160461-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: घर से 200 मीटर दूर पान विक्रेता का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: घर से 200 मीटर दूर पान विक्रेता का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
मुबारकपुर के अमिलो महाजन का बाग मोहल्ले में शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़। संवाद
- फोटो : 1
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो महाजन का बाग मोहल्ले में शुक्रवार की सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में पान विक्रेता रविकांत उर्फ हीरा (32) का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मृतक के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविकांत अमिलो में पान की दुकान चलाते थे। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोग शौच के लिए खेत की तरफ गए तो वहां उनका शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पाकर परिजन भी पहुंच गए और शव की शिनाख्त की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
सीओ सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने बताया कि खेत से शव बरामद किया गया है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका एक भाई खाड़ी देश में रहता है। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी शादी खुशबू से हुई थी। पत्नी गर्भवती बताई जा रही है। दंपती की अभी कोई संतान नहीं है।
00
मां बोलीं- बेटे के हत्यारों को पकड़ा जाए
मृतक रविकांत उर्फ हीरा की मां चंप्पा ने बताया कि परिवार में किसी को जानकारी नहीं है कि उनका बेटा रात में घर से बाहर निकला था या सुबह। किसी को उसके खेत तक पहुंचने के बारे में भी कुछ पता नहीं चला। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनका बेटा बहुत सीधा-सादा था। उसने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसके साथ ऐसा किया गया। मां ने पुलिस से मांग की कि उनके बेटे के साथ ऐसा करने वाले व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे हर हाल में सजा मिले।
00 वर्जन
सीसीटीवी फुटेज में सुबह चार बजे युवक जाते हुए दिखाई पड़ रहा है। प्रथम दृष्टया देखने में लग रहा है कि युवक जाते समय फिसल गया और वह जमीन पर मुंह के बल गिर गया होगा। उसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। हत्या की आशंका इसलिए नहीं लग रही कि उसके शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। कपड़े पर भी किसी प्रकार के दाग नहीं दिख रहे हैं। फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। -ईश्वर लाल गुर्जर, सीओ सदर आजमगढ़।

मुबारकपुर के अमिलो महाजन का बाग मोहल्ले में शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़। संवाद- फोटो : 1