{"_id":"6af75c23534e0d750a04c9d4","slug":"retired-soldier-struck-by-an-activa-dies-in-hospital-ambala-news-c-36-1-amb1001-172582-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सेवानिवृत्त फौजी को एक्टिवा ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सेवानिवृत्त फौजी को एक्टिवा ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी क्षेत्र में दवा लेने अस्पताल जा रहे आर्मी से सेवानिवृत्त वजीर सिंह को एक्टिवा चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पूर्व सैनिक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने वजीर सिंह की पत्नी के बयान पर अज्ञात एक्टिवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पड़ाव पुलिस को दी गई शिकायत में सिटी के वासुदेव नगर, सेक्टर-9 निवासी कुलविंदर कौर ने बताया कि उनके पति वजीर सिंह (जो आर्मी से रिटायर थे) 12 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे अपनी एक्टिवा पर कैंट के सेना अस्पताल में दवाई लेने गए थे। उनके अनुसार, सुबह करीब 9 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि कौंला जंडली से काली पलटन पुल की तरफ जाते समय वजीर सिंह का एक्सीडेंट हो गया है।
सूचना मिलते ही जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक राहगीरों ने उन्हें सेना अस्पताल पहुंचा दिया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद वजीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। पड़ाव थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया कि जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात एक्टिवा चालक ने गफलत, लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मारी थी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
-- -- --
सूचना मिलने पर मुख्य सिपाही कांस्टेबल राजेश कुमार घटनास्थल और शवगृह पहुंचे, जहां कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पत्नी के बयान पर लापरवाही से वाहन चलाना 281 और मृत्यु कारित करने की धारा 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी गई है।
- प्रवीण आर्य, प्रभारी, पड़ाव थाना।