{"_id":"5cf2c1cdbdec22071b38b5c5","slug":"15594132439-shahjahanpur-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर कई लोगों को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर कई लोगों को ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां/मझिगवां (शाहजहांपुर)। आयुष्मान योजना का कार्ड बनवाने के नाम पर कुछ युवकों ने कई लोगों को चूना लगा दिया। उनसे आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी लेकर उनके खातों से पैसे निकाल लिए। पैसा कटने के बाद लोगों को ठगी की जानकारी हुई।
गांव सबली कटेली के लोगों ने बताया कि 23 अप्रैल को गांव में दो युवक आए और कहा कि जिन लोगों के आयुष्मान योजना के कार्ड नहीं बने हैं, उनके कार्ड बनाए जाने हैं। युवकों के पास फिंगर स्कैनर सहित तमाम कागजात भी थे। गांव में जिन लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं थे, ठगों ने उसने आधार कार्ड लेकर आने को कहा। लोग आधार कार्ड लेकर पहुंचे तो उनसे स्कैनर पर अंगूठा लगवाया गया और इसके बाद युवक कुछ ही दिन में कार्ड आ जाने की बात कह कर चले गए।
युवकों के जाने के बाद गांव की नूरा देवी के बैंक खाते से पहले 500 और बाद में 7700 रुपये, गुड्डी देवी के खाते से 8500, संतोष कुमार के खाते से 8800, महेश कुमार के खाते से 4200 रुपये निकाल लिए गए। लोगों को रुपये निकाले जाने का पता ही नहीं चला। बाद में बैंक जाने पर रुपये कम होने पर पता चला तो गांव में खलबली मच गई। कई लोगों ने बैंक जाकर पता किया तो जानकारी मिली कि कई लोगों के खाते से रुपये गायब हैं। जिन लोगों के खाते से रुपये गायब हुए हैं उन सभी के खाते बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक की जुझारपुर शाखा में हैं। पीड़ितों ने कहा कि वह रविवार को पुलिस से कार्रवाई की गुहार करेंगे।
विज्ञापन
जिन लोगों के खाते से रुपये निकले हैं उनको आधार कार्ड सहित बैंक बुलाकर जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
त्रिवेणी सहाय, शाखा प्रबंधक, बड़ौदा पश्चिमी ग्रामीण बैंक, जुझारपुर-पुवायां